• Mon. Feb 16th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

युवक ने पेड़ से लटक कर लगाई फांसी

ByBKT News24

Feb 16, 2026


युवक ने पेड़ से लटक कर लगाई फांसी

समथर । समथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साकिन निवासी पवन कुशवाहा पुत्र किशोर कुशवाहा उम्र 22 वर्ष ने अज्ञात कारणो के चलते गांव के किनारे अपने ही खेतों के पास बने अंजनी माता मंदिर के समीप रात्रि में पीपल के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनो ने जब पवन को घर पर नहीं देखा तो घर वालों को चिन्ता हुई तो परिजनों ने पवन को खोजा . तो काफी ढूंढने पर अपने खेत के समीप अंजनी माता मंदिर के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला जब परिजनों ने उसे देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई परिजनों ने जिसकी सूचना समथर थाना पुलिस को दी सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष समथर अतुल कुमार राजपूत शीघ्र पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों से घटना क्रम की संपूर्ण जानकारी लेने के उपरांत पता चला कि पवन की 20 फरवरी को शादी थी कारण क्या है अभी कुछ पता नहीं . थाना अध्यक्ष ने सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को झांसी भेज दिया थाना अध्यक्ष .अतुल कुमार राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही प्रकरण का पता चलेगा .


error: Content is protected !!