• Tue. Feb 17th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

वेंडिंग जोन के व्यापारियों का भी जीएसटी में कराएं रजिस्ट्रेशन:- जिलाधिकारी

ByBKT News24

Feb 17, 2026


वेंडिंग जोन के व्यापारियों का भी जीएसटी में कराएं रजिस्ट्रेशन:- जिलाधिकारी

** प्लानिंग बनाकर वार्षिक लक्ष्य को पूर्ण करने में तेजी लाएं :- जिलाधिकारी

** खनन, आबकारी एवं परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश,

** नगर में शराब की दुकानों का होगा सत्यापन गंदगी पाए जाने पर होगी कार्रवाई, लगेगी पेनाल्टी

** बिना माइन-टेक लगे खनन परिवहन करने वाले वाहनों पर ओवरलोडिंग के तहत कटेगें चालान, होगी वसूली

** 82 वाहन ओवरलोड के कारण ब्लैकलिस्टेड, परिवहन/खनन विभाग करें वसूली की कार्यवाही:- जिलाधिकारी

** कॉर्पोरेट क्षेत्र में कम वसूली पर जिलाधिकारी ने जताया असंतोष, अभियान चलाकर फर्मो को जीएसटी में पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

** वाणिज्य कर विभाग द्वारा माह दिसम्बर के लक्ष्य ₹146.06 करोड़ के सापेक्ष ₹79.71 करोड़ वसूली पर डीएम ने जताया असंतोष

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कर-करेत्तर सहित प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समापन मे लगभग 01 माह शेष हैं। सभी विभाग वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्लानिंग करते हुए वसूली में तेजी लाए ताकि जनपद को प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति की जा सके।
बैठक में कर-करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में विद्युत बाकायदारों की सूची को सार्वजनिक करते हुए बकाया विद्युत बिल वसूल करने के निर्देश दिए। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि विद्युत विभाग के बड़े व अन्य बकायादारों पर फोकस करते हुए सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बकाया धनराशि का मैसेज भेजे जाएं ताकि विद्युत बकायादारों से बकाया धनराशि को जमा कराया जा सके। वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उपजलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि विभिन्न माध्यमों से विद्युत विभाग की जो भी समस्याएं प्राप्त होती हैं संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनका निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें और निस्तारण की जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए इन्फोर्समेंट के कार्यों में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। वाणिज्य कर विभाग द्वारा दिसम्बर माह में ₹146.06 करोड़ के सापेक्ष मात्र 79.71 करोड़ की वसूली पर असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने वसूली लक्ष्यपूर्ति के लिए टारगेट फिक्स किया और प्लानिंग करते हुए वसूली बढ़ाए जाने के और इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जीएसटी चोरी के 128 प्रकरणों को पकड़े जाने के साथ ही कर अपवंचन को रोकने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान राज्य उत्पाद शुल्क (आबकारी) विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य 62.20 करोड़ के सापेक्ष 48.74 करोड़ वसूली पर असन्तोष व्यक्त किया, उन्होंने उपस्थित आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकानों का सत्यापन करते हुए गंदगी पाए जाने पर पेनाल्टी लगाए जाने तथा गाँजा बेचने की शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री कतई। न हो इसे भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में दुकानों के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर मदिरा पान करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मालकर, वाहन कर, यात्री कर की समीक्षा करते हुए माह के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने शासन द्वारा प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए विभाग के सोर्स की जानकारी ली और प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश देते हुए कार्य करने की नसीहत दी। विभाग द्वारा माह के लक्ष्य ₹19.19 करोड़ के सापेक्ष ₹16.98 करोड़ वसूली पर संतोष व्यक्त किया और वसूली को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाए जाने और ओवर लोडिंग वाहनों पर चालान के द्वारा वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य को पूरा वसूला जा सके।
बैठक में अलौह खनन एवं धातुकर्म (खनिज विभाग) की वसूली समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना माइनटेक लगे खनन परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर ओवरलोड के तहत चालान करते हुए वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्थायी चेक पोस्ट के माध्यम से ओवरलोड 82 खनन परिवहन में पकड़े वाहनों को ब्लैकलिस्टेड किया गया है। उन्हें परिवहन विभाग के साथ जल्द से जल्द सीज करते हुए वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित क करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अवैध खनन को प्रभावी ढंग से रोक लगाने हेतु घाट पर अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा माह जनवरी में मासिक लक्ष्य ₹40.84 करोड़ के सापेक्ष ₹21.41 करोड़ वसूली पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। खान अधिकारी ने बताया कि माह दिसंबर तक 62 कर अपवंचन में पकड़े वाहनों से ₹531.98 लाख की धनराशि जमा कराई गई है।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी श्री मनीष गुप्ता, जिला खनिज अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह, अधिशाषी अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय श्री रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण श्री सुभाष चंद्र, अतिशासी अभियंता विद्युत श्री रमाकांत दीक्षित सहित व्यापार कर,परिवहन विभाग एंव अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
__________________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित


error: Content is protected !!