• Sun. Feb 22nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

SIR के अंतर्गत 22 फरवरी को जनपद भर के समस्त बूथों पर विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न:- जिला निर्वाचन अधिकारी

ByBKT News24

Feb 22, 2026


SIR के अंतर्गत 22 फरवरी को जनपद भर के समस्त बूथों पर विशेष अभियान सफलतापूर्वक संपन्न:- जिला निर्वाचन अधिकारी

** विशेष अभियान अंतर्गत बूथों पर पर्याप्त मात्रा में फार्म 6,7,8 एवं घोषणा पत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे

** जिला निर्वाचन अधिकारी सहित उपजिला निर्वाचन अधिकारी समस्त रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (SIR) के अंतर्गत रविवार, 22 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त 1762 मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
विशेष अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान दिवस का उद्देश्य दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन करना रहा। इसके पूर्व 11 जनवरी, 18 जनवरी और 31 जनवरी 2026 को भी तीन अभियान दिवसों का सफल आयोजन किया जा चुका है। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) निर्धारित समय अवधि में उपस्थित रहे और मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए।
अभियान के दौरान मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था रही, जहाँ मतदाताओं को प्रपत्र 6 एवं 8 भरने में आवश्यक सहायता प्रदान की गई और नागरिकों द्वारा अपने नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने एवं संशोधन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (BLA) का भी अभियान में सहयोग प्राप्त हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह पाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने विभिन्न बूथों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सामान्य मतदाता एवं आम जनमानस से अपील की है कि दावा एवं आपत्ति अवधि की अंतिम तिथि 6 मार्च तक सभी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के लिए आवेदन ECINET मोबाइल एप्लीकेशन तथा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने बूथों के भ्रमण के दौरान बताया कि जनपद में लगभग 07 हजार से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह की 80000 हजार से अधिक महिलाओं को भी ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु लगाया गया है। उन्होंने ऐसे परिजनों से आह्वान किया कि जिनके घर ब्याह कर कोई युवती यदि आई है तो उसका अवश्य फॉर्म 6 भरवाना सुनिश्चित करें ताकि उसे मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान समस्त बूथों पर मतदाताओं को बैठने हेतु कुर्सी, बेंच, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था पाकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर श्री गोपेश तिवारी, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मऊरानीपुर सुश्री श्वेता साहू, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गरौठा श्री सुनील कुमार, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बबीना श्री गौरव आर्या ने भी अपने अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया।
————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित