*संगठन की मजबूती एवं टीईटी प्रकरण पर आंदोलन की रणनीति तैयार*
*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई मोठ की समीक्षा बैठक संपन्न!*
-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मोठ की कार्यसमिति और संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र मोठ में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संगठन के निवर्तमान जिलाउपाध्यक्ष हर्षेन्दु गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में ब्लाक अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक कार्यसमिति और संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्व से अवगत कराते हुए सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया। विशेष रूप से एक्स हैंडल (ट्विटर) पर सभी को ट्वीट और रिट्वीट आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
संगठन के वरिष्ठ सदस्य हर्षेन्दु गोस्वामी जी ने सोशल मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक युग में अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया एक महत्वपूर्व प्लेटफार्म है सभी मान्यता प्राप्त संगठन एकजुट हो गए है जिसका टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने के खिलाफ कार्यक्रम भी घोषित हो गया है जिसमें 22 फरवरी को X पर अभियान चलाया जाएगा।इस अवसर पर ब्लॉक इकाई की सक्रिय भागीदारी पर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने कहा कि संघ अपने सभी साथियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कृत संकल्पित है। सभी को एक जुट होकर संघ के साथ रहना है जिससे होने वाले संघर्ष में मोठ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। ब्लॉक संघर्ष समिति अध्यक्ष भारत भूषण ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया सभी को आंदोलन में जुटने के लिए आवाहन किया।ब्लॉक मंत्री विनय कुमार गुप्ता ने की गई कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद नासिर, संयुक्त मंत्री रब्बानी उल्ला खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष गौरव रावत, संगठन मंत्री मन्नान वेग, प्रचार मंत्री अभिनव गुप्ता, प्रचार मंत्री कृष्ण गोपाल, संगठन मंत्री नीरज जोशी, कौशल किशोर राजपूत, विवेक श्रीवास्तव,भगवान दास,अमित सिंह,सत्येंद्र सिंह दोहरे,अशोक कुमार,अनिल कुमार, सुजीत कुमार, दीक्षा गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव,अंकित नगरिया, फरहत नाज, रीता रायकवार,वर्षा रावत आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कोषाध्यक्ष हिमांशु पाठक ने किया।
