• Wed. Feb 25th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

एक दिवसीय आवर्ती अभ्यास वर्ग सम्पन्न

ByBKT News24

Feb 25, 2026


आज दिनांक 25फरवरी 2026को हमारे विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मकरन्द नगर कन्नौज में जिला कन्नौज के सभी विद्यालयों के संस्कार केन्द्रों के संचालक और संचालिकाओं का एक दिवसीय आवर्ती अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ। श्रीमान रजनीश पाठक जी संगठन मंत्री कानपुर प्रान्त का सभी संस्कार केन्द्र संचालकों को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में श्रीमान शिव सिंह जी सेवा शिक्षा प्रमुख श्रीमान अजय जी सम्भाग निरीक्षक श्रीमान विजय शंकर जी सम्भाग निरीक्षक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन एवं प़ुष्पाचलन के साथ शुरू हुआ। श्रीमान रजनीश जी ने समाज में समरसता का भाव संस्कार के माध्यम से कैसे अधिक से अधिक लाया जाए इस पर प्रकाश डाला। श्रीमान शिव सिंह जी ने संस्कार केन्द्र समाज के प्रेरणा का स्त्रोत बने। इस पर विचार रखा।अन्त में सम्भाग निरीक्षक श्रीमान अजय जी ने संस्कार केन्द्र के भैया बहनों के अन्दर शिक्षा में गुणवत्ता कैसे आए इस पर प्रकाश डाला। विधालय के प्रधानाचार्य श्रीमान जितेन्द्र पाण्डेय जी सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।