ग्राम चौपाल का आयोजन बुढ़पुरा में सम्पन्न*
*कृषक सहायक चकबन्दी अधिकारी को अपनी रुकबंदी समय से दे, जिससे सेक्टर निर्माण एवं चक निर्माण कार्य हो सके*
———————
आज चकबन्दी आयुक्त महोदय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश के क्रम में बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, झाँसी श्री प्रेम प्रकाश भारती की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम बुढ़पुरा तहसील व जिला झाँसी में किया गया।
बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी ने उपस्थित कृषकों को अवगत कराया कि ग्राम के आकार पत्र 23 तैयार किया जा चुका है। सहायक चकबन्दी अधिकारी द्वारा ग्राम के सेक्टर निर्माण का कार्य करते हुये चक निर्माण का कार्य किया जाना है।
उन्होंने कृषकों को यह भी अवगत कराया कि वह सहायक चकबन्दी अधिकारी को अपनी रुकबंदी समय से दे, जिससे सेक्टर निर्माण एवं चकनिर्माण के समय उनकी मांग के अनुरूप चक निर्माण कार्य किया जा सके।
चौपाल में उपस्थित कृषकों की अन्य समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर निस्तारण कराया गया। सहायक चकबन्दी अधिकारी व ग्राम पर कार्यरत चकबन्दीकर्ता व चकबन्दी लेखपाल को निर्देशित किया गया कि ग्राम की कोई भी अविवादित विरासत शेष न रहे।
चौपाल के समय श्री राहुल ठगेला, सहायक चकबन्दी अधिकारी झाँसी, श्री अरविन्द कुमार चकबन्दीकर्ता, श्रीमती राधा सिंह चकबन्दी लेखपाल, ग्राम प्रधान व अन्य कृषकगण उपस्थित रहे।
——————
मण्डलीय सूचना कार्यालय झांसी द्वारा प्रसारित।
