• Fri. Feb 27th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

भूलेख अनुभाग की सेवा पुस्तिका/जीपीएफ निरीक्षण में नहीं मिले अपडेट की नाराजगी व्यक्त

ByBKT News24

Feb 27, 2026


भूलेख अनुभाग की सेवा पुस्तिका/जीपीएफ निरीक्षण में नहीं मिले अपडेट की नाराजगी व्यक्त

** राजस्व न्यायालय में लम्बित धारा-34 के वादों का अभियान चलाकर निस्तारण करने के दिए निर्देश

** जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने किया तहसील मोंठ का शीतकालीन वार्षिक निरीक्षण,
कैंपस का रखरखाव और बेहतरीन साफ सफाई के दिए निर्देश

** शीतकालीन भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न अनुभागों, न्यायालय, राजस्व अभिलेखागार का किया निरीक्षण

** अभिलेखागार में सुव्यवस्थित पत्रावलियों को देखा और रैंडमली किया राजस्व गांव के बस्ते का किया निरीक्षण

** शीतकालीन निरीक्षण में जिलाधिकारी ने उप जिला अधिकारी/ तहसीलदार की कोर्ट का किया निरीक्षण

**अधिकारी व कर्मचारी राजस्व विभाग एवं राजस्व परिषद द्वारा जारी शासनादेशों का समय-समय पर अध्ययन अवश्य सुनिश्चित करें

जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आज तहसील मोंठ का शीतकालीन वार्षिक निरीक्षण करते हुये कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य कमियों को उजागर करना नही बल्कि कहीं कोई कमी है तो सुझाव देकर उसे ठीक करना है।
उन्होने सम्पूर्ण तहसील का भ्रमण करते हुये विभिन्न अनुभागों/ पटलों, राजस्व न्यायालय एवं अभिलेखागार का विस्तृत निरीक्षण किया। पंजिकाओं को अद्यवधिक किए जाने, 05 वर्ष पुराने राजस्व वादों का निस्तारण में गति लाए जाने, आरसी वसूली एवं विभिन्न प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदन का समय निस्तारण किए जाने आदि के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोर्ट का निरीक्षण करते हुये उन्होने कहा कि कोर्ट केस लगातार सुने जाये। राजस्व विभाग का मूल कार्य है कोर्ट केस की सुनवाई कर निस्तारण करना है,अतः वादों के निस्तारण में प्राथमिकता देते हुए वादों के निस्तारण में तेजी लाएं।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी द्वारा तहसील मोंठ के भूलेख अभिलेखागार का निरीक्षण किया, निरीक्षण में अभिलेखागार की सफाई व्यवस्था अच्छी पाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए लाइट व्यवस्था को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए, निरीक्षण में उन्होंने सभी राजस्व ग्रामों के बस्तों को गांव वार सुसज्जित ढंग से रखा पाया। कुछ गांवों के बस्ते दो-दो हैं, जिसके संबंध में तहसीलदार द्वारा बताया गया कि एक गांव के अभिलेख अधिक होने के कारण दो बस्ते है। बन्दोबस्त नक्शा के संबंध में पूछे जाने बताया गया कि बन्दोबस्त नक्शा जिला मुख्यालय में उपलब्ध रहता है।
जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में अनुरक्षित भूलेखों को देखा जो कि व्यवस्थित पाए गए, उन्होंने मौके पर लंबित आर्डिट आपत्तियों को शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। मौके पर अम्ल दरामद की समीक्षा की गई तथा परवाना अमल धरामत निर्धारित समय में किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने तहसील मोंठ में शीतकालीन निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कोर्ट का निरीक्षण किया और राजस्व वादों की जानकारी प्राप्त की, उन्होंने राजस्व न्यायालयों में लम्बित धारा-34 के वादों के निस्तारण को प्राथमिकता और अभियान चलाते हुए निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में पूर्व से प्लानिंग करते हुए वादों को सुना जाए तो निस्तारण को गति प्रदान होगी। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को अधिक से अधिक लम्बित वादों को निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए ताकि लंबित वादों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील मोंठ में 10 बड़े बकायादारों की अंकित सूची को देखा गया है। सूची में टॉप 10 बकायादारों की जानकारी ली और चस्पा सूची से बकायादारों पर प्रभावी प्रभाव पड़ता है के बारे में जानकारी प्राप्त की, उन्होंने नियमानुसार बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिये।
शीतकालीन निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने निरीक्षण के दौरान वसूली की समीक्षा करते हुये आरसी के द्वारा वसूली की जानकारी ली। मुख्य देयो के साथ राजस्व/कर-करेत्तर की वसूली की प्रगति को देखा और कहा कि शासन की लक्ष्य के अनुरूप समस्त वसूली शत-शत किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वामित्व एवं वरासत योजना की जानकारी ली और अच्छा काम होने पर प्रशंसा व्यक्त की। शीतकालीन वार्षिक निरीक्षण में उन्होने मानव सम्पदा पोर्टल की समीक्षा करते हुये कहा कि मानव सम्पदा पोर्टल पर कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जानकारी त्रुटिरहित अपलोड करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान घरौनी प्रमाण पत्र वितरित की भी जानकारी ली।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री वरुण कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी मोंठ श्री अवनीश कुमार तिवारी, तहसीलदार श्री ज्ञानेंद्र सिंह,नायब तहसीलदार श्री मानवेंद्र व अन्य अधिकारी कर्मचारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे। —————————————
जिला सूचना कार्यालय झांसी द्वारा प्रसारित