ब्राह्मण महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया फाग महोत्सव

** जीवन की उमंग संग समभाव का रंग पर्व भगवान श्री कृष्ण का संदेश:- श्रीमती सुनीता शर्मा
** ब्राह्मण महिला समिति ने वृंदावन से आई रासलीला मण्डली के साथ खेली फूलों की होली
** महिलाओं ने गोपियां बन श्रीकृष्ण संग किया, नृत्य और खेली होली
ब्राह्मण महिला समिति ने श्रीमती सुनीता शर्मा धर्मपत्नी सदर विधायक के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से फाग महोत्सव मनाया। फाग महोत्सव में वृन्दावन से आयी रासलीला मण्डली के साथ महिलाओं ने गोपियां बन खेली फूलों की होली और होली के भक्ति गीतों पर झूमी।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल भक्ति और रंगों के उल्लास में डूबा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्रीकृष्ण संग राधा का फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया।
ब्राह्मण महिला समिति की महिला सदस्यों ने परंपरा के अनुसार अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। ढोलक की थाप पर फाग के गीत गाए गए, जिस पर महिलाएं जमकर झूमती नजर आईं। पूरे परिसर में भक्ति और खुशी का माहौल था और महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर पर्व की बधाई दी।
ब्राह्मण समाज की श्रीमती सुनीता शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मकसद महिलाओं को एकजुट करना और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जिंदा रखना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम बढ़ता है और नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि होली प्राचीन एवं वैज्ञानिक पर्व है। अन्य त्योहारों की तरह प्रकृति से भी संबंधित है। इससे भक्त प्रह्लाद व हल्का की कथा जुड़ी है।वहीं भगवान श्रीकृष्ण सनातन सिद्धांतों के अनुरूप पर्व आयोजन की प्रेरणा देते हैं।ऐसे में इसने वह श्रद्धाभाव से होली मनाने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि होली, खुशी, उमंग तथा उत्साहवर्धन करने वाला पर्व है, कार्यक्रम में ब्राह्मण समिति की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर श्रीमती ममता पचौरी एवम श्रीमती सुनीता अतुल दीक्षित, श्रीमती अनामिका दीक्षित, कविता मिश्रा, मुक्ता शर्मा एवं प्रतिभा दुबे ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती सुशीला दुबे, संगीता द्विवेदी, ज्योति शुक्ला, सुमन पुरोहित, कल्पना दीक्षित, चेतना दीक्षित, मीनू मिश्रा,कविता शर्मा, प्रीति, मनीषा, सुनीता मिश्रा, गीता पाठक, सुनीता दीक्षित सहित अन्य ब्राह्मण समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं।
—————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित
