• Thu. Mar 12th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

बी आई ई टी के निदेशक प्रोफ़ शर्मा ने उठायी तक़ीनीक़ी विश्वविद्यालय की माँग

ByBKT News24

Mar 12, 2026


बी आई ई टी के निदेशक प्रोफ़ शर्मा ने उठायी तक़ीनीक़ी विश्वविद्यालय की माँग

झाँसी।बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झांसी के निदेशक प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बी आई ई टी , झांसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाए जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से गरौठा विधायक माननीय जवाहरलाल राजपूत के साथ मुलाकात की । संस्थान के निदेशक ने बुंदेलखंड के युवाओं को बढ़ावा देने और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने ,परामर्श कार्य के क्षेत्र को उभारने के लिए बुंदेलखंड में स्थित बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान झांसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने का अनुरोध किया तथा संस्थान की वित्तीय स्थिति से अवगत कराया ।इस पर मुख्यमंत्री जी ने उन्हें विस्तृत प्रस्ताव भेजने के लिए कहा . प्रोफ़ शर्मा ने बताया की की तकनीकी विश्वविद्यालय बन जाने से बुन्देलखण्ड के 07 जनपदों (झाँसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा एवं चित्रकूट) को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा । जिससे छेत्र में रोजगार परक डिप्लोमा एवं अल्पकालिक शैक्षणिक कार्यक्रम खोलने में आसानी होगी । राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय बनाये जाने से डिफेन्स कॉरिडोर, बीडा झाँसी एवं बल्क ड्रग पार्क ललितपुर जैसे बड़े तकनीकी क्षेत्र लाभान्वित होगें साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार की सम्भावनायें बढेगी । इस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने तकनीकी विश्वविद्यालय बनाए जाने हेतु तथा वित्तीय मदद के लिए संस्थान के निदेशक को प्रस्ताव भेजने के लिए भी कहा है ।