• Wed. Apr 29th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट

ByBKT News24

Mar 13, 2026

अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की भेंट

झांसी/ललितपुर।

माननीय सांसद श्री अनुराग शर्मा जी ने नई दिल्ली में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार भेंट कर झांसी–ललितपुर संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की।

इस दौरान सांसद श्री अनुराग शर्मा जी ने क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या के समाधान के लिए झांसी के हसारी रोड पर प्रस्तावित फोर-लेन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के शीघ्र निर्माण तथा उसकी वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने संसदीय क्षेत्र में लंबे समय से लंबित अन्य ROB कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ गति देने की मांग रखी, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।

इसके अतिरिक्त सांसद जी ने ललितपुर में ट्रेनों की बेहतर साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘कोच वाशिंग पिट लाइन’ की स्थापना की मांग भी प्रमुखता से उठाई, ताकि यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

सांसद श्री अनुराग शर्मा जी ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास और आमजन की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। झांसी–ललितपुर संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास और स्वर्णिम भविष्य के लिए वे निरंतर प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत हैं।