• Fri. Mar 20th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

ईलाइट से चित्रा चौराहा, ईलाइट से जीवन शाह एंव जीवन शाह से बीकेडी चौराहे के मध्य सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाकर कार्रवाई करने के निर्देश

ByBKT News24

Mar 20, 2026

ईलाइट से चित्रा चौराहा, ईलाइट से जीवन शाह एंव जीवन शाह से बीकेडी चौराहे के मध्य सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाकर कार्रवाई करने के निर्देश

** ग्रामीण सड़क पर ओवरलोडिंग 844 वाहनों को किया बंद,परिवहन विभाग ने की खनन से जुड़े वाहनों पर कार्यवाही

** बिना फिटनेस वाहन संचालन पर 90 वाहनों के काटे गए चालान, रोड पर चलते पाए जाने पर होगा लाइसेंस निरस्त

** सड़क सुरक्षा अंतर्गत प्रवर्तन कार्यों पर किया संतोष व्यक्त, बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 183 काटे गए चालान

** एनएचएआई ने झांसी-उरई मार्ग पर 13 ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित,दुर्घटनाओं से बचाव के होंगे कार्य

आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने नगर की यातायात व्यवस्था एवं जैम से छुटकारा दिलाने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि ईलाइट चौराहे से चित्रा चौराहा, ईलाइट चौराहे से जीवनशाह चौराहा एवं जीवन शाह चौराहे से बीकेडी चौराहे के मध्य सड़क के दोनों ओर खड़े 04 पहिया वाहन एवं 02 पहिया वाहनों को तत्काल ट्रैफिक पुलिस/ नगर निगम उठाते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें, ताकि आवागमन में हो रही असुविधा से आमजन को राहत दिलाई जा सके।
जिलाधिकारी ने खनन परिवहन से जुड़े ओवरलोडिंग वाहनों से ग्रामीण सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर खनन विभाग और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से 844 वाहनों को बंद कर अग्रिम कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार चैकिंग करने के साथ ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्रवाई कर चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गरौठा क्षेत्र में रमपुरा सिमरधा मार्ग, गरौठा- मोतीकटरा-कुरैछा मार्ग, दुगारा-बगरौनी -मारकुआं-गुढ़ा मार्ग सभी बालू खनन क्षेत्र से संबंधित हैं एवं झांसी क्षेत्र में रक्सा करारी मार्ग क्रेशर से प्रभावित हैं जो ओवरलोड वाहनों के संचालन से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, इनकी लगातार मॉनिटरिंग करते हुए ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने झांसी-कानपुर एनएचएआई पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दुर्घटनाओं को रोके जाने के निर्देश दिए। मौके पर पीडी एनएचआई, श्री अभिषेक ने बताया कि झांसी- उरई मार्ग पर 13 ब्लैक स्पॉट जिसमें बड़ागाँव कट, चिरगांव तिराहा, बरल बाईपास,सेमरी बाईपास,अम्मरगढ़, भुजौद, साईकुआ, खिल्ली हाईवे, एरच रोड हाईवे, मुस्कान ढाबा, सेसा हाईवे एंव डेरी पुलिया चिह्नित किए गए हैं, जिन पर शॉर्ट टर्म कार्रवाई करते हुए हो रही दुर्घटनाओं को प्रभावी ढंग से रोके जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
एआरटीओ श्री हेमचंद गौतम ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि माह में 183 ओवर स्पीड,951 बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना,337 बिना सीट,164 रॉग साइड,183 बिना लाइसेंस वाहन चलाने, 207 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप न होने एवं मॉडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न लगे होने की दशा में 10 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने समिति को बताया कि लगातार व्यस्त मार्गों एवं चौराहों पर निगरानी करते हुए उक्त कार्रवाई लगातार की जा रही है।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड श्री रजनीश गुप्ता ने झांसी नगर में आमजन मानस को सुलभ यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने की दृष्टिगत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया जेल चौराहा पर भूमिगत विद्युत वायरिंग का कार्य 05 फरवरी से किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन कार्य स्थल पर प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। विद्युत पोलों के कारण पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही जिस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री रजनीश गुप्ता जानकारी देते हुए बताया की लोक निर्माण विभाग प्रांतीय प्रांतीय खण्ड द्वारा चित्रान्तर्गत आने वाली सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। जनपद के ब्लैक स्पॉट के निस्तारण हेतु लॉन्ग टर्म सोल्यूशन की कार्यवाही करते हुए सभी का स्थाई निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया की समस्त ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई प्रारम्भ करते हुए कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के ब्लैक स्पॉट की जानकारी देते हुए बताया कि स्थायी निस्तारण हेतु कार्य पूर्णता पर है।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता,सीओ सदर श्री रामवीर सिंह,एआरटीओ श्री हेमचंद गौतम,सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री संदीप शर्मा, डीआईओएस श्रीमती रति वर्मा, एनआईसी से श्री यूके मिश्रा सहित बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, आटो एसोसिएशन के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
_________________________

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित