• Tue. Mar 24th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनपद में हुए विश्व गौरैया दिवस-2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

ByBKT News24

Mar 20, 2026

जनपद में हुए विश्व गौरैया दिवस-2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम

** वन विभाग मुख्यालय पर संगोष्ठी एवं संदेश यात्रा का हुआ आयोजन

** जनपद वासियों से गौरैया (चिड़िया) को बचाए जाने का किया आव्हान:- एसडीओ

** जनमानस अपने घरों पर गौरैया चिड़िया के लिए पानी और दाना रखना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें संरक्षित किया जा सके

** उप प्रभागीय वनाअधिकारी ने दिए लोगों को गौरैया पक्षी के संरक्षण हेतु घोंसले

“विश्व गौरैया दिवस-2026” के अन्तर्गत झांसी वन प्रभाग झांसी रेंज के अंतर्गत वन विभाग कार्यालय परिसर में गौरैया को बचाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी झांसी श्री ए0के0जैन की अध्यक्षता में एंव उप प्रभागीय वनाधिकारी मऊरानीपुर श्री संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से गौरैया बचाओ अभियान टीम की सहभागिता से गौरैया बचाओ जन जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वन विभाग मुख्यालय से ईलाइट चौराहा होते हुए इलाहाबाद बैंक चौराहा तक जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर मानवता के लिए एक कदम संस्था, संस्कार की पाठशाला एवं झांसी वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उप प्रभागीय वन अधिकारी श्री ए0के0 जैन द्वारा विलुप्त हो रही गैरैया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये अवगत कराया कि गौरैया (चिड़िया) प्रजाति की संख्या में भारी गिरावट को देखते हुये गौरैया पक्षी के संरक्षण / बचाव के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष गौरैया के संरक्षण हेतु यह कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं।
इन जन-जागरूकता कार्यक्रम की बजह से आज इस चिड़िया की संख्या में 25-30 फीसदी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विश्व गैरैया दिवस के अवसर पर लगभग 200 घोंसले वितरित कराये गये और इन घोंसलों को अपने मकानों / बाग-बगीचों पर लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित अधिकारी व बच्चों को बताया कि फसल में कीटनाशकों का अधिक उपयोग, भवनों के पैटर्न में बदलाव, मोबाइल एवं टीवी टावर से निकलने वाले विकिरण जो उनके नेविगेशन को प्रभावित करता है कि कारण गौरैया की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, इन्हें सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक लोग अपना सहयोग करें और घरों पर पानी और दाना रहना सुनिश्चित करें ताकि विलुप्त होती जा रही गौरैया को बचाया जा सके।
आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारियों सहित समाजसेवी श्री हरि परिहार, पेंशनर्स एसोसिएशन ऑफ रेलवेज से मंडल अध्यक्ष श्री ओ पी भटनागर, मंडल सचिव श्री पीके श्रीवास्तव, श्री रामपाल,श्री आर के देवगनिया, आर्यन, रॉबिन हुड आर्मी से शिवा नगायच, देवेंद्र कुशवाहा, मीना एवं मानवता के लिए एक कदम संस्था के अध्यक्ष श्री जगमोहन बडोनिया सहित संस्था से उपाध्यक्ष बॉबी अहिरवार, अंजलि अहिरवार, रागिनी, काजल कशिश, साक्षी, दीप्ति, खुशबू राजपूत, पुष्पेंद्र, विष्णु आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

—————————————-

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित