• Mon. May 18th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलता पूर्वक संपन्न

ByBKT News24

May 17, 2026

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलता पूर्वक संपन्न

कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहा भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग, संगठन सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण
का दिया गया संदेश
पन्ना/
भारतीय जनता पार्टी जिला पन्ना द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफलता पूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न मंडलों से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, राष्ट्रवादी सोच एवं जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ते हुए उन्हें वैचारिक एवं सामाजिक रूप से और अधिक सक्षम बनाना रहा।
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान आयोजित विभिन्न सत्रों में भाजपा के इतिहास, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, सोशल मीडिया की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत, अंत्योदय, विकसित भारत का संकल्प, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित अनेक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का एक सशक्त माध्यम है, जहां संगठन की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को आत्मसात कराया जाता है।
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संगठनात्मक क्षमता, जनसंपर्क, संवाद कौशल एवं सामाजिक समरसता के विषय में भी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि भाजपा का मूल उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान करना है। संगठन के कार्यकर्ता निरंतर सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना के साथ समाज में कार्य कर रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं संगठनात्मक व्यवस्था सराहनीय रही। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में खजुराहो सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री बी डी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, आत्मनिर्भर भारत अभियान, गरीब कल्याण योजनाओं एवं भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।
वर्ग के 9बे सत्र में श्री शशांक श्री वास्तव के द्वारा
कहा गया कि भाजपा का मूल उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान करना है। संगठन के कार्यकर्ता निरंतर सेवा, समर्पण और संस्कार की भावना के साथ समाज में कार्य कर रहे हैं।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए श्री विवेक चतुर्वेदी ने विचार परिवार पर अपना संबोधन देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीती करना नहीं बल्कि समाज सेवा राष्ट्र सेवा उसके लिए सर्वोपरि है
कार्यक्रम की अंतिम सत्र में पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल एवं पूर्व संभाग सोशल मीडिया प्रभारी श्री रवि मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की राजनीति मीडिया ,सोशल मीडिया पर आधारित है हम अपने कार्यों को और राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए मीडिया सोशल मीडिया के किस प्रकार उपयोग करें संपूर्ण विश्लेषण कर वक्ताओं ने अपने वक्तव्य दिए
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री दुर्गेश शिवहरे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन एवं संगठनात्मक व्यवस्था सराहनीय रही। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समापन अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार करते हैं, जिससे संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।
वर्ग के सभी सत्रों का सफल संचालन सुशील त्रिपाठी ने एवं नियंत्रक के रूप में आशीष तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी पन्ना