• Mon. May 18th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनसंवाद से 06 माह से अधिक लंबित शिकायत का हुआ निस्तारण,शिकायतकर्ता ने जताई खुशी

ByBKT News24

May 18, 2026

जनसंवाद से 06 माह से अधिक लंबित शिकायत का हुआ निस्तारण,शिकायतकर्ता ने जताई खुशी

** प्रार्थी की चाची श्रीमती क्रांति को स्वस्थ होने तक इलाज कराया जाएगा

** वीसी के माध्यम से किया शिकायत का किया निस्तारण, सीएमओ,सीएमएस,क्षेत्राधिकारी नगर एवं तहसीलदार से किया संवाद

आज जिलाधिकारी श्री गौरंग राठी ने पुनः जनसंवाद के माध्यम से तहसील सदर थाना नवाबाद क्षेत्र की 06 माह से अधिक पुरानी लंबित शिकायत का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके पर परीक्षण करते हुए शिकायत का निस्तारण किया, निस्तारण से शिकायतकर्ता ने जताई खुशी।
आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने पुनः पहल करते हुए अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनसंवाद का शुभारंभ करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित अपनी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिकायत को गंभीरता एव संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसंवाद के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसंवाद में जनसमस्याओ के निष्पादन में जिले के सभी पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में एक महत्वपर्ण पहल है,समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
आज जिलाधिकारी ने तहसील सदर
के लंबू आदिवासी पुत्र श्री चन्ना निवासी -झोपड़पट्टी पुरा झाॅसी द्वारा 06 माह से अधिक लंबित प्रार्थनापत्र जिसमें पत्रानुसार प्रार्थी की भाभी क्रांति के पेट में पथरी बताकर न्यू टाटा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर बायपास रोड झाँसी में भर्ती किया था, जहाँ पर चिकित्सक है ने 2 लाख रूपया लेकर भाभी के पेट के दो आपरेशन किये। जिसमें कोई आराम नहीं मिला बल्कि भाभी के पेट में और दिक्कत आने लगी। प्रार्थी ने आपके समक्ष एक प्रार्थना पत्र गलत इलाज व गलत आपरेशन कर लापरवाही करने की शिकायत की थी तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी द्वारा प्रार्थी को दिनाक 01 नवम्बर 2025 को कार्यालय में चयन समिति के समक्ष उपस्थित होकर ब्यान दर्ज कराने हेतु प्रेषित किया गया था। प्रार्थी ने जांच समिति के समक्ष अपने बयान दर्ज करा दिये थे परन्तु आजतक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। वर्तमान में प्रार्थी की भाभी की स्थिति काफी खराब है। प्रार्थी की भाभी के गलत इलाज करने वाले चिकित्सकों व अस्पताल के खिलाफ कार्यवाही करने व साथ ही क्षतिपूर्ति दिलवाये जाने वाली शिकायत की सुनवाई की।
उक्त शिकायत की जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई की गई, जिसमें मण्डलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक झांसी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार सदर एव क्षेत्रीय लेखपाल के साथ शिकायतकर्ता श्री लम्बू आदिवासी उपस्थित रहें।
सुनवाई में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुधाकर पांडेय द्वारा अवगत कराया गया कि प्रकरण में एक समिति गठित कर जांच की जा चुकी है,जिसमें समिति द्वारा अवगत कराया गया कि न्यू टाटा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीज क्रान्ति देवी का हारनिया का ऑपरेशन के उपरान्त ए-सेप्टिक प्रिकॉशन न अपनाने के कारण मरीज क्रान्ति देवी के पेट में मवाद बन गई थी। जिस कारण हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही से इंकार नही किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ₹02 लाख देने का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। हॉस्पिटल के अनुसार मरीज द्वारा ₹25000 ही प्राप्त हुए के प्रमाण प्रस्तुत किए गए।
अतः उक्त सुनवाई के परिपेक्ष यह परिलक्षित होता है कि श्रीमती क्रान्ति देवी के उपचार में हॉस्पिटल न्यू टाटा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की लापरवाही की गयी है,जिसके क्रम में सीएमओ झांसी एवं एसीएमओ झांसी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की भाभी का उपचार सेफ लेवल तक कराने हेतु आवश्यक प्रबंध करायें।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कहा कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हआ है। इससे न केवल समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होगी, बाल्कि प्रशासन के प्रति आम लोगों का भरोसा भी और अधिक मजबूत होगा।
सीधे जनसंवाद के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल,अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़ एवं ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री आकाश रंजन उपस्थित रहे।
——————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित