• Mon. May 25th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सेवा ओर समर्पण भाजपा की कार्यपद्धति की पहचान : हेमंत खंडेलवाल

ByBKT News24

May 25, 2026

सेवा ओर समर्पण भाजपा की कार्यपद्धति की पहचान : हेमंत खंडेलवाल

पन्ना/अल्प प्रवास पर पन्ना पधारे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

पन्ना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल का पन्ना आगमन हुआ जहां कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया ।
सर्वप्रथम श्री खंडेलवाल पन्ना आगमन पर सांसद बीडी शर्मा के निवास पर जाकर औपचारिक बैठक की औपचारिक चर्चा के पश्चात श्री खंडेलवाल ने भाजपा कार्यालय आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसमें प्रमुख रूप से सांसद बीडी शर्मा सागर संभाग प्रभारी श्री गौरव रन दिवे विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पांडे श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी श्री राम बिहारी चौरसिया श्रीमती आशा गुप्ता उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल ओर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन का बैठक की शुरुआत की गई तत्पश्चात जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों ने अपने यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष जी का फूल मालाओं से स्वागत किया ।कार्यक्रम के प्रारंभ में पूरे जिले का व्रत जिला अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा के द्वारा रखा गया रखा
तत्पश्चात श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी हर एक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जानकर और उनका हल निकालना यही उनकी विशेषता है माननीय अध्यक्ष जी पूर्व सांसद बैतूल के वर्तमान विधायक हैं इन्होंने अपनी कार्यशैली के द्वारा बैतूल विधानसभा के कार्यकर्ताओं पर जो अमित छाप छोड़ी है वह प्रशंसा योग्य है ।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा का संकल्प लेकर कार्य करने वाला परिवार है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कार भाजपा की कार्यपद्धति की मूल पहचान हैं और इन्हीं मूल्यों के कारण भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करता है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बन रहे हैं।

श्री खंडेलवाल ने कहा कि इस समय सभी जिले में प्रशिक्षण वर्ग चल रहे हैं प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वैचारिक और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होती है। भाजपा में व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन सर्वोपरि होता है और संपर्क, संवाद एवं समन्वय संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होते, बल्कि वर्षभर समाज सेवा के कार्यों में जुटे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण की योजनाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं।

कार्यक्रम में , वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दुर्गेश शिवहरे जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी पन्ना