पीसीपीएनडीटी एक्ट का प्रचार प्रसार किए जाने के दिए निर्देश
** अल्ट्रासाउंड सेंटर एक्टिव ट्रैकर लगाए जाने के दिए निर्देश
** अल्ट्रासाउंड सेंटर पर एक्ट की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर की जाए
** एफएम रेडियो एवं नगर निगम की स्क्रीन पर एक्ट की दें जानकारी
आज पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट से सम्बन्धित जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन नवीन कलैक्ट्रेट सभागार झाँसी में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 03 पत्रावली. नवीनीकरण हेतु 07 पत्रावली, अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टॉल / बेचने हेतु प्रस्तुत तथा 05 पत्रावली, सी०टी० मशीन / एम०आर०आई० मशीन को अंकन करने हेतु 01 पत्रावली प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया, तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड के द्वारा नोडल अधिकारी को अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों पर औचक निरीक्षण हेतु निर्देशित किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी प्रबंधक अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर अपने सेन्टरों में एक्टिव ट्रेकर अवश्य रूप से लगवाये पी०सी०पी०एन०डी०टी०एक्ट के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करें एक्ट के नियमों का उलंघन करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा पी०सी०पी०एन०डी०टी०एक्ट के प्रचार पसार हेतु जनपद के वह स्थान जहाँ पर पव्लिक का आवागमन अधिक होता हो वहाँ बैनर / पोस्टर लगाये जाये इसके साथ ही नगर निगम की एल०ई०डी० पर भी प्रचार किया जाये।
इसके उपरान्त डा0 अंशुमान तिवारी नोडल अधिकारी पी०सी०पी०एन०डी०टी० द्वारा एक्ट के बारे में विस्तार से जानकरी दी तथा सभी माननीय सदस्यों का आभर व्यक्त किया।
बैठक में निम्न सदस्य उपस्थित रहे जिसमें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयु सैनी,डॉ सुधाकर पाण्डेय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी, डॉ राजनारायण सी०एम०एस० जिला महिला चिकित्सालय झाँसी, श्री मृदुलकान्त श्रीवास्तव डी०जी०सी० फौजदारी झांसी, श्री अजय कुमार मिश्रा संयुक्त निदेशक अभियोजन, श्रीमती नीलम गुप्ता समाज सेविका, श्रीमती शुभ्रा कनकने पूर्व अध्यक्ष इनरव्हील क्लव, वीरांगना झांसी श्री ब्रजकिशोर, कुमारी मनीषा साहू कनिष्ठ लिपिक तथा श्री विक्रम सिह पौनिया पटल सहायक उपस्थित रहे।
————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

