सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष पर होंगे जनकल्याणकारी कार्यक्रम: डीएम*
*केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में 05 से 21 जून तक आयोजित होंगे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम*
*अमृत सरोवरों, नदी, नहरों आदि पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत होगा वृक्षारोपण 05 जून को*
*जन-जागरुकता अभियान के तहत किया जाएगा जनसंवाद, जन समस्या समाधान शिविरों का होगा आयोजन*
*विकासखण्डों में लगाये जायेंगे त्रिदिवसीय जनकल्याण मेले, योजनाओं व उपलब्धियों का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार*
*खेती कार्यशाओं में उन्नत खेती के सिखाये जायेंगे गुर, रात्रि चैपाल में होगी योजनाओं की समीक्षा*
———————————
झांसी। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता अभियान के अन्तर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों, संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों तथा जनसामान्य के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन को प्रदर्शित करने हेतु समेकित अभियान दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसके सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमवार नोडल नामित किया और कार्यक्रम को मा0 जनप्रतिनिधिगणों की सहभागिता के साथ भव्यतम रुप में आयोजित कराये जाने के निर्देश भी दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के इस अभियान में पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन करते हुये सरकार की अन्त्योदय की भावना को जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और आयोजन में मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पूरी भव्यता के साथ कार्यक्रमों का आयोजन करायें।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम की शुरुआत 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के साथ होगी, जिसके तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, साथ ही मा0 प्रधानमंत्री जी की अपील के क्रम में सभी विकास खण्डों, नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में ‘एक पेड़ मॉ के नाम’ अभियान के तहत अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदी, नहरों आदि पर पारम्परिक प्रजाति व फलदार वृक्ष लगाये जायेंगे। इस कार्यकम के लिए डीएफओ को नोडल व खण्ड विकास अधिकारियों को सह नोडल बनाया गया है।
इसी क्रम में 08 जून से 14 जून तक विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम के तहत समाज विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्यिां पहुंचाने हेतु जनपद के प्रबुद्ध वर्ग आदि से संवाद किया जाएगा, सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु संवाद तथा ‘‘सरकार आपके द्वार’’ स्वरुप में जन-समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
11 जून से 14 जून तक मीडिया सम्बोधन एवं संवाद के तहत जनपद स्तर पर प्रेस वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। 14 जून से 16 जून तक जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला अभियान के अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों में जनकल्याण मेले आयोजित किये जायेंगे। 16 जून से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के तहत राज्य स्तर पर विभिन्न विधाओं/क्षेत्रों के प्रबुद्ध महानुभावों/विषय विशेषज्ञों का जनपद स्तरीय विकास खण्डों में भ्रमण हेतु चयन किया जाएगा। 17 जून से 20 जून तक गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियों तथा उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी परियोजनाओं, आध्यात्म केन्द्रों के विकास एवं आन्तरिक सुरक्षा के सुद्ढ़ मॉडल ‘‘पहले और अब’’ के प्रारूप में विकास प्रदर्शनी के रुप में प्रदर्शित किया जाएगा।
इसी क्रम में 18 जून से 19 जून तक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए उप निदेशक कृषि को नोडल व जिला कृषि अधिकारी को सह नोडल बनाया गया है, 21 जून को स्टेडियम परिसर व समस्त ग्राम पंयायतों में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी नोडल बनाया गया है।
इसके साथ ही अभियान की अवधि के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘रात्रि चैपाल’’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शासकीय योजनाओं की समीक्षा के साथ जन शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, नगर आयुक्त आकांक्षा राणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्रीमती पल्लवी मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी, डीएफओ श्री नीरज आर्य, डीडीओ श्री सुनील कुमार, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डाॅ0 मनोज कुमार, डीआईओएस श्रीमती रति वर्मा, प्रधानाचार्य आईटीआई श्री एस0के0 श्रीवास्तव, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्री सुनील कुमार सिंह, डीपीआरओ श्री बालगोविन्द श्रीवास्तव, बीएसए श्री जितेन्द्र कुमार गोड़, कृषि अधिकारी श्री कुलदीप कुमार मिश्रा, पिछड़ावर्ग कल्याण अधिकारी श्री के0पी0 सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री शिव सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सौम्या अग्रवाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी डाॅ0 अर्चना सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एस0के0 सिंह, प्रोबेशन अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार पटेल, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी श्री कर्मवीर सिंह, सहायक निदेशक सूचना श्री सुरजीत सिंह, लोक निर्माण, विद्युत, मत्स्य, उद्यान, डूडा, उद्योग, श्रम विभाग सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———————–
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित

