• Mon. Jun 8th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जनपद में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा दो पालियों में प्रथम दिवस हुई संपन्न,

ByBKT News24

Jun 8, 2026

जनपद में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा दो पालियों में प्रथम दिवस हुई संपन्न,

** प्रथम पाली में 2476 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 2463 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

** जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा

** नगर के 28 परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता और शांति पूर्वक संपन्न हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा

** नकलविहीन सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत कंट्रोल रूम से की गई निगरानी

** समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर भी रहे क्रियाशील

** परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे केंद्रों पर मुस्तैद

** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 लागू, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट ने सख्ती से अनुपालन कराया

जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह सहित जनपद में 28 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा दिनांक 08 जून 2026 को प्रथम पाली में पूर्वाहन 10 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से 05 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि सुचिता को परखा।
परीक्षा के सकुशल निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संग एडीएम प्रशासन एंव पुलिस अधीक्षक नगर ने बुंदेलखंड महाविद्यालय सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का सत्यापन किया और प्रधानाचार्य कक्ष में बने कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मौके पर कक्षाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा तथा मिनट 2 मिनट रिकॉर्डिंग की जानकारी ली।
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से सावधानी पूर्वक जांच करते हुए सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का गंभीरता से परीक्षंण उपरांत ही कक्ष में प्रवेश कराया जाए।
नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा दो पालियों में 08 मार्च 2026 को 28 परीक्षा केंद्रों पर संपादित हुई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को देखा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहे।
उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था को भी देखा। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली गई, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए।
परीक्षा नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी परीक्षा भर्ती में प्रत्येक पाली में कुल 11424 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें प्रथम दिवस की प्रथम पाली में 8948 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 2476 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस की द्वितीय पाली में 11424 को परीक्षा हेतु पंजीकृत थे परंतु 8961 परीक्षार्थी उपस्थित रहे 2463 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति अपर जिलाधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेश कुमार,पुलिस अधीक्षक देहात डॉ0 अरविंद कुमार,पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहें।
——————————-

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित