• Sun. Jun 21st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

मुख्यमंत्री जी ने झांसी को नवीन सर्किट हाउस की दी सौगात*

ByBKT News24

Jun 21, 2026

मुख्यमंत्री जी ने झांसी को नवीन सर्किट हाउस की दी सौगात*

*452 लाख की लागत से बने नवीन सर्किट हाउस परिसर में वीवीआईपी एवं वीआईपी अतिथियों के 05 सूट व स्टाॅफ के लिए 10 बेडों की डोरमेट्री के निर्माण कार्य का लोकार्पण*
———————
झांसी: मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज झांसी में नवनिर्मित नवीन सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि झांसी के लिए यह गर्व का विषय है कि झांसी में नये सर्किट हाउस निर्माण पूर्ण हुआ है, जिसका उद्देश्य पुराने सर्किट हाउस की क्षमताओं को सुदृढ़ करने के साथ ही अतिथियों के लिए सुविधाजनक आवास एवं कार्य स्थल प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि 452 लाख की लागत से बने नवीन सर्किट हाउस में 05 अतिथि कक्ष, 10 बेड की डोरमेट्री तथा 25 व्यक्तियों के लिए मीटिंग हाॅल और 24 व्यक्तियों के डायनिंग हाॅल, आधुनिक और सुचारु संचालन के लिए अनुकूल माॅडयूलर रसोई का निर्माण किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकार्पण के पश्चात नवीन सर्किट हाउस का भ्रमण किया गया। जनपद झांसी में सर्किट हाउस परिसर में वीवीआईपी एवं वीआईपी अतिथियों के 05 सूट व स्टाॅफ के लिए 10 बेडों की डोरमेट्री के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर मा0 सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, मा0 सांसद झांसी ललितपुर श्री अनुराग शर्मा, महापौर श्री बिहारी लाल आर्य, मा0 विधायक सदर श्री रवि शर्मा, मा0 विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा, मा0 विधायक मऊरानीपुर डाॅ0 रश्मि आर्य, मा0 विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल, सदस्य विधान परिषद डाॅ0 बाबूलाल तिवारी, सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 श्रीमती रमा निरंजन, अध्यक्ष गौसेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता, जिलाध्यक्ष महानगर श्री सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रदीप पटेल, मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सबब्बनवाड, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंतागण उपस्थित रहे।
——————-
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।