• Wed. Jul 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

02,03 एवं 04 जुलाई 2026 को नगर के 20 केंद्रों पर आयोजित होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026

ByBKT News24

Jun 30, 2026

02,03 एवं 04 जुलाई 2026 को नगर के 20 केंद्रों पर आयोजित होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026

** शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 36259 परीक्षार्थी, स्टेशन/बस स्टैण्ड पर स्थापित होगी हेल्प डेस्क

** नकलविहीन सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराया जाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता

** परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल ना हो, कक्ष निरीक्षक इसे सख्ती से सुनिश्चित करें

** जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर होंगे क्रियाशील

** परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक सहित किसी को स्मार्टफोन/एंड्राइड फोन पूर्णतः प्रतिबंधित

** परीक्षा के दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे मौजूद

** परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था, पेयजल तथा शौचालय की सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये

** जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 प्रभावी, अधिकारी/मजिस्ट्रेट सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परीक्षा परीक्षा-2026 लिखित परीक्षा दिनांक 02,03 जुलाई 2026 को नगर के 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में पूर्वाहन 09.30 से 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 02.30 से 05.00 बजे तक एवं 04 जुलाई को प्रथमपाली पूर्वाह्न 09.30 बजे 12.00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में परीक्षा के दौरान नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। यूपी टीईटी परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच करें।
नगर में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) परीक्षा- 2026 परीक्षा 20 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी। अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों का पुनः सत्यापन करना सुनिश्चित करें,साथ ही यह अवश्य देख लें कि परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा वॉइस रिकॉर्डर के साथ, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक,स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक सहित कोई भी मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली जाए, उन्होंने विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए। समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए।
दिनांक 02,03 एवं 04 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के संबंध में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के आसपास धरना प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा नहीं होगी। लाउडस्पीकर का प्रयोग बिना अनुमति नहीं किया जाएगा, इसके साथ ही साथ फोटो स्टेट मशीन परीक्षा केंद्र के आसपास पर बंद रखी जाएंगी इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा के मद्देनजर जनपद झांसी में द0प्र0स0 की धारा-163 प्रभावी रहेगी, सभी अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट का यह दायित्व होगा कि धारा-163 द0प्र0स0 का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
बैठक में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परीक्षा-2026 प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी, अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि नगर में 20 परीक्षा केन्द्रों पर 02,03 एवं 04 जुलाई 2026 कुल 36959 परीक्षार्थी परीक्षा हेतु पंजीकृत है। 02 जुलाई 2026 को दो पालियों उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न होगी। प्रथम पाली 20 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाहन 09.30 से 12.00 बजे तक सम्पन्न होगी, द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 से 05.00 बजे तक संपन्न होगी, प्रथम पाली 7445 एवं द्वितीय पाली में 7445 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे। दिनांक 03 जुलाई को 20 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली 09.30 बजे से 12.00 बजे तक में 7446 परीक्षार्थी,इसके साथ ही द्वितीय पाली अपराह्न 02.30 बजे से 12.00 तक लिखित परीक्षा में 7446 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि 04 जुलाई 2026 एक ही पाली में परीक्षा संपादित होगी प्रथम पाली 09.30 बजे से 12.00 तक आयोजित होने वाली परीक्षा में 6477 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
उन्होंने बताया परीक्षा केंद्र पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा शुचिता पूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए 20 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है इसके अतिरिक्त 20 स्टैटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा इतने ही विभागीय परीक्षकों को तैनात किया गया है ताकि परीक्षा नकल विहीन संपादित हो।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह, डीआईओएस श्रीमती रती वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज श्री सतीश कुमार, श्री मिलन गुप्ता सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित