• Thu. Jul 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

प्रथम दिवस नगर के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)

ByBKT News24

Jul 2, 2026

प्रथम दिवस नगर के 20 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)

** नकलविहीन,सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

** जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर का किया सत्यापन

** आज प्रथम दिवस आयोजित टीईटी की परीक्षा में प्रथम पाली में 7445 परीक्षार्थियों का था पंजीकरण, 5795 ने दी परीक्षा, 1650 रहे अनुपस्थित,77.165%

** प्रथम दिवस द्वितीय पाली में 20 परीक्षा केंद्रों पर 7445 परीक्षार्थी हुए पंजीकृत,5842 परीक्षार्थी रहे उपस्थित, 1603 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, 77.46%

आज नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) परीक्षा-2026 की प्रथम दिवस की लिखित परीक्षा नगर के 20 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में पूर्वाहन 09.30 से 12.00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02.30 से 05.00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सुचिता से संपन्न कराए जाने हेतु परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर ने संयुक्त रुप से नकल विहीन,सुचिता और शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने हेतु एसबीआई इंटरकॉम कालेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया, यूपीटीईटी परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक को एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांचा गया। उन्होने परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के अतिरिक्त पेयजल, विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित किए जाने की जानकारी ली।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी ने फ्रिस्किंग के साथ ही उनके सामान को सुरक्षित रखे जाने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कोई भी परीक्षार्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करें, इसकी सावधानीपूर्वक जांच की जाए।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) -2026 प्रवेश परीक्षा नगर के 20 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली 20 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाहन 09.30 से 12.00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 20 परीक्षा केंद्रों पर अपराहन 02.30 से 05.00 बजे तक संपन्न हुई। प्रथम पाली में परीक्षा केंद्रों पर 7445 पंजीकृत थे परंतु 5795 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और कुुल 1650 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे , इसके साथ ही द्वितीय पाली में 7445 परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में पंजीकृत थे परंतु 5842 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 1603 परीक्षाथी॔ परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया परीक्षा केंद्र पर पूर्ण शांति और सूचिता से संपन्न कराए जाने के लिए 20 केंद्र व्यवस्थापकों को तैनात किए, इसके अतिरिक्त 20 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 20 विभागीय परीक्षकों को लगाया गया। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया।
परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा नामित प्रेक्षक सहित नोडल अधिकारी अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह सहित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।
————————————-
सूचना कार्यालय झाँसी द्वारा प्रसारित।