• Sun. Jul 12th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 5000 पौधों का रोपण*

ByBKT News24

Jul 12, 2026

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 5000 पौधों का रोपण*
—————–
झांसी वन प्रभाग द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर रविवार को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य रहे, जिन्होंने पूजा-अर्चना के साथ हरिशंकरी का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, चिकित्सकों एवं आमजन की सहभागिता से लगभग 5000 पौधों का रोपण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण स्थल से जनजागरूकता हेतु हरित रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अंतर्गत पौधारोपण किया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उप क्षेत्रीय वनाधिकारी श्री संदीप रविकुल, वन दरोगा श्री मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण एवं वन महोत्सव से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान राशि, आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम में सदर विधायक श्री रवि शर्मा ने भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महापौर श्री बिहारीलाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम, विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा, विधायक डॉ. रश्मि आर्य, विधायक श्री जवाहर लाल राजपूत, शिक्षक विधायक श्री बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य श्री रामतीर्थ सिंघल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों में मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन, जिलाधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
—————
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।