• Sat. Jul 18th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

बचाए जल, तभी संवरेगा आने वाला कल- स्वतंत्र देव सिंह*

ByBKT News24

Jul 18, 2026

बचाए जल, तभी संवरेगा आने वाला कल- स्वतंत्र देव सिंह*

*जलशक्ति मंत्री ने भारी बारिश के बीच बरल गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में की शिरकत*

*भारी बारिश के बीच भीगते बरल और भूजौन्द गांव पहुंच जलशक्ति मंत्री का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत*

*जल अर्पण कार्यक्रम के जरिए जलशक्ति मंत्री ने ग्राम पंचायत को सौंपी जिम्मेदारी*

*हर घर में नल से जल की सप्लाई पाकर भावुक हुए ग्रामीण, बोलें- हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था*

*योजना का लाभ बताते हुए भावुक हुए ग्राम प्रधान व ग्रामवासी*

*जलशक्ति मंत्री ने लोगों को जल शपथ दिलाई*

*झांसी,18 जुलाई।* राज्य सरकार जल जीवन मिशन योजनाओं को पूरा कर उसे ग्राम पंचायत को सौंपने और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन मोड में जुट गई है। इसी के तहत जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को झांसी के चिरगांव विकास खण्ड के बरल गांव में जल अर्पण कार्यक्रम कर ग्राम पंचायत को नल से जल पहुंचाने वाली इस योजना की कमान सौंपी। साथ ही मोंठ ब्लॉक के भुजौद गांव में जल चौपाल का आयोजन कर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बरल गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अगर हम आज जल बचाएंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों का कल संवरेगा।
मा0 जलशक्ति मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घरों तक नल से जल की सप्लाई के साथ-साथ परिवारों को फ्री में राशन, घर तक बिजली, पक्की सड़क, किसान सम्मान निधि और बच्चों को पोषण आहार की सुविधा मुहैया करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नल से जल आप लोगों के घरों तक पहुंचा दिया है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप पानी का इस्तेमाल भी करें और संरक्षण भी करें। जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी इसी तरह घर तक पानी की सप्लाई मिलती रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव और जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी समेत बड़ी संख्या में राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद थे।
बरल गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भारी बारिश के बीच जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया। कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश हो रही थी, इस दौरान ग्रामीणों के मन में असमंजस था कि मंत्री आएंगे या नहीं। मगर मा0 मंत्री जी ने ग्रामीणों को निराश नहीं किया। जलशक्ति मंत्री, अपर मुख्य सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी समेत जल निगम के सभी अधिकारी भीगते हुए ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने जलशक्ति मंत्री के स्वागत में मोदी-योगी के नारे लगाकर गांव के हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया।
इस मौके पर जलशक्ति मंत्री ने स्थानीय लोगों को जल शपथ दिलाकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
*योजना से पहले की आपबीती बताते हुए भावुक हुईं महिलाएं और ग्राम प्रधान*
जल अर्पण कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने जल जीवन मिशन योजना आने से पहले के अपने अनुभवों को भी साझा किया। गांव की महिलाओं ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि पहले हमें पानी के लिए 5 से 7 किलोमीटर तक पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था। मगर अब घर-घर नल से जल पहुंचने से बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों में सुधार हुआ है। गर्मियों के दौरान भी पानी की सप्लाई गांवों में हो रही है।
*भूजल संरक्षण के साथ-साथ नदी पुनरोद्धार पर भी कर रही सरकार*
इससे पहले झांसी के एक निजी होटल में राज्य स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा आयोजित भूजल संवर्धन सेमिनार में जलशक्ति मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति मंत्री ने लोगों को भूजल संवर्धन की अपील की। साथ ही नदियों के पुनरोद्धार के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री ने जल सहेलियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद डॉ0 नीति शास्त्री ने किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल,विधायक बबीना श्री राजीव सिंह परीछा, सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम श्री मनोज कुमार सिंह, ऐई जल निगम श्री नितेश प्रताप सिंह सहित ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
————————————-

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित