• Sun. Aug 23rd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

झांसी में माननीय मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग ने जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक*

ByBKT News24

Aug 22, 2026

झांसी में माननीय मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग ने जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक*

माननीय राज्य मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान द्वारा आज झांसी विकास भवन सभागार में जनपद के समस्त जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाए और उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि प्रचार प्रसार किया जा सके।
बैठक से पूर्व विधायक मऊरानीपुर डॉ0 रश्मि आर्य ने माननीय मंत्री जी का स्वागत पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
मा0 मंत्री जी ने समीक्षा करते हुए गोवंश आश्रय स्थलों पर चारा, पानी, शेड एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़क पर न घूमे, इसके लिए नियमित अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण एवं टैगिंग शत-प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण किया जाए, उन्होंने दुग्ध समितियों को सक्रिय कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिए जाने की भी निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं समयबद्ध पूर्ण किया जाए एवं पशुधन बीमा योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाए,गौपालकों को अनुदान एवं प्रशिक्षण समय पर उपलब्ध कराया जाने के निर्देश देते हुए जनसमस्याओं का त्वरित निवारण सभी अधिकारी जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के भी निर्देश दिए।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पशुधन विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाए। बैठक में उपनिदेशक पशुपालन ने आश्वस्त किया कि माननीय मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक के अंत में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजय कुमार सिंह ने माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित