चीनी के स्टॉक का औचक निरीक्षण, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई*
—————–
झांसी: जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जनपद झांसी के सुभाष गंज स्थित मैसर्स आसू एजेन्सीज, मैसर्स जितिन जैन, अरिहन्त ट्रेडर्स एवं श्री झूलेलाल एजेन्सी के चीनी स्टॉक का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्मों के स्टॉक में उपलब्ध चीनी का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन में क्रमशः 305.00 कुंतल, 315.50 कुंतल, 125.00 कुंतल एवं 195.00 कुंतल चीनी स्टॉक में उपलब्ध पाई गई।
अधिकारियों द्वारा संबंधित फर्मों को शासन द्वारा निर्धारित 4000.00 कुंतल की स्टॉक लिमिट से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को भारत सरकार के पोर्टल https://foodstock.dfpd.gov.in पर उपलब्ध स्टॉक की घोषणा अनिवार्य रूप से की जाए। घोषित स्टॉक का नियमित रूप से सत्यापन भी कराया जाएगा।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा संबंधित फर्मों को यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में स्टॉक की प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक अवधि तक चीनी का भंडारण न किया जाए, यदि कोई व्यक्ति अथवा व्यापारी जमाखोरी या कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
—————-
सूचना विभाग, झांसी द्वारा प्रसारित।
चीनी के स्टॉक का औचक निरीक्षण, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई*

