नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
** विधायक सदर। द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया द्वारा चयनित आंगनबाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र का वितरण
** युवाओं में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के प्रति विश्वास, युवाओं का यह विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी
आज नवनियुक्त आंगनवाड़ी सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम विकास भवन कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक श्री रवि शर्मा सहित सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, सदस्य, विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंह एवं सदस्य विधान परिषद डॉ0 बाबूलाल तिवारी ने प्रतिभाग करते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका को अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जिम्मेदारियों का पाठ पढ़ाते हुए कहा की आज आपके जीवन का सबसे बड़ा हर्ष का दिन है,आपको सरकारी सेवा में प्रवेश मिल रहा है। आप की नियुक्ति पारदर्शी और निष्पक्षता से इस शासन काल में हुई है। आप को प्रदेश की सेवा प्रदान करना है।
उन्होंने नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका को शुभ कामनाएँ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा की गरीब व्यक्ति की सेवा आपके द्वारा की जानी है कोई अनुचित कार्य न करें। सदस्य विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंघल ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी से यह अपेक्षा की गई है की सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ जनामस तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिका को बधाई देते हुए कहा कि आपकी जिम्मेदारी अधिक है। जनपद और प्रदेश के विकास कार्य में आपकी भूमिका भी बड़ी महत्वपूर्ण है।
नवनियुक्त प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया आज जनपद में 26 आंगनबाड़ी सहायिका को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। उन्होंने नव चयनित सभी आंगनबाड़ी सहायिका को विभागीय परिवार में सम्मिलित होने पर हार्दिक बधाई दी गई। उन्होंने नव चयनित कार्यकत्रियों से अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका ग्रामीण जनता के बीच नजदीकी जुड़ाव है।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती स्नेह गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त आँगनबाड़ी सहायिका को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रधान सहायक श्री शशि कुमार कन्नौजिया अन्य विभागीय अधिकारी सहित नवनियुक्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिजन उपस्थित रहे।
_________________________
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

