• Thu. Sep 17th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

डीएम ने डी0एम0एफ0 से स्वीकृत किए रू0 22.00 करोड़, खनन प्रभावित क्षेत्र में अब होंगे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक विकास व अवसंरचनात्मक विकास के महत्वपूर्ण कार्य

ByBKT News24

Sep 17, 2026

डीएम ने डी0एम0एफ0 से स्वीकृत किए रू0 22.00 करोड़, खनन प्रभावित क्षेत्र में अब होंगे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक विकास व अवसंरचनात्मक विकास के महत्वपूर्ण कार्य

** खनन प्रभावित क्षेत्र के गाँव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा- कक्ष, खेल मैदान/ओपन जिम व स्मार्ट क्लास का होगा निर्माण :-ज़िलाधिकारी

** डी0एम0एफ0 फण्ड से मेडिकल कॉलेज में 02 हाई पावर लिफ्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंटल चेयर व चिकित्सा उपकरण की व्यवस्था

** डी0एम0एफ0 के कार्यो में खनन क्षेत्र से प्रभावित जनता का वह सामाजिक विकास का भी हित समाहित

** डी0एम0एफ0 के कार्य जिनकी स्वीकृति सहित दी गई है कार्यदाई संस्थाएं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें

आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से जिला खनिज फाउंडेशन न्यास झांसी की शासी परिषद एवं प्रबंधन समिति द्वारा जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, अवसंरचनात्मक एवं सामाजिक क्षेत्र में अनुमोदित महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि इस निधि का इस्तेमाल ऐसे ग्रामों में जो खनन क्षेत्र से प्रभावित हैं जनहित के कार्य के साथ वहां पढ़ रहे बच्चों और उनके स्वास्थ्य की कार्यों एवं सामाजिक विकास व अवसंरचनात्मक विकास के महत्वपूर्ण जन्म उपयोगी कार्य प्रमुखता से किए जाते हैं,उन्होंने मा0 जनप्रतिनिधियों वह विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर जनउपयोगी कार्यों का अनमोदन प्रदान किया जो क्षेत्र के लिए लाभदायक सिद्ध हो सके।
ज़ूम मीटिंग के दौरान उन्होंने बताया कि जनपद के मा0 जन प्रतिनिधियों व विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर नियमानुसार उ० प्र० जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास, झांसी के शासी परिषद एवं प्रबन्ध समिति द्वारा जनपद में शिक्षा, स्वास्थ, अवसंरचनात्मक एवं समाजिक क्षेत्र से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्यो का अनुमोदन प्रदान किया गया है।जिसके अन्तर्गत जनपद में बेहतर प्रशासन व आर्मी समन्वय एवं सहयोग को बढावा देने की दिशा में दिव्यांगजन सशक्तीकरण के अन्तर्गत झाँसी बबीना के आशा स्कूल में उपकरण के क्रय एंव शिक्षा व्यवस्था हेतु सैनिक स्कूल, झांसी में पानी की समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।
इसी के साथ ग्राम-फूलखिरिया व कलोथरा स्थित प्रा० वि० के अन्दर ऑगनबाडी कक्ष व सोलर पैनल का निर्माण कार्य, विकास खण्ड-मोंठ के ग्राम पंचायत नेहरू (पथरी) प्राथमिक विद्यालय में एक कक्ष एवं कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा-कक्ष का निर्माण, ग्राम-चोकरी स्थित जू०हा० के पास खेल मैदान/ओपेन जिम व जी०आई०सी०, झांसी में स्मार्टस क्लास का निर्माण एवं मिशन शक्ति / महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में उच्चीकरण व सुदृढीकरण का कार्य अनुमोदित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था के अन्तर्गत मेडिकल कालेज में 02 हाई पावर लिफ्ट, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय झांसी में चिकित्सा उपकरण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसराय / चिरगांव/बंगरा / बडागांव/मऊरानीपुर/बबीना में डेन्टल चेयर एवं अन्य चिकित्सा उपकरण, नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र चाँद दरवाजा में आटो क्लेव, बी०पी० इस्टूमेंट तथा अन्य चिकित्सा उपकरण यह अनुमोदित किए गये ताकि लोगों का बेहतर उपचार किया जा सके।
अनुमोदित किए गए कार्यों में तहसील-सदर, मोंठ, टहरौली, गरौठा तथा मऊरानीपुर में खनन प्रभावित क्षेत्रों में जन उपयोगी सम्पर्क मार्ग का निर्माण, सामुदायिक केन्द्रो के निर्माण शामिल है। जनपद में उपखनिज के अवैध खनन / परिवहन पर प्रभावी अंकुश स्थापित किये जाने के निमित्त नाइट विजन ड्रोन कैमरा एवं खनन क्षेत्रों तथा भण्डारण क्षेत्रों की जॉच / माप हेतु डी०जी०पी०एस० संयंत्र के क्रय व आऊटर्सोस कार्मिक तैनात किये जाने का कार्य शामिल है।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने बताया कि उपरोक्त कार्य हेतु डीएमएफ से रू0 22.00 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि किए जाने वाले कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी कार्य किए जाएं गुणवत्ता परक हों, यदि जांच के दौरान गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
ज़ूम मीटिंग में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा , जिला खनिज अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारीगण शामिल रहे ।
—————‐————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित