जिलाधिकारी ने वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में निर्माणाधीन भवन का किया औचक निरीक्षण
** भवन को भव्यता प्रदान करने के लिए प्रवेश द्वार को बनाया जाए आकर्षक:- डीएम
** निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा स्वीकार:-डीएम
** भवन के चारों ओर बिछाई जा रही सीसी के साथ ही किनारे इण्टरलॉकिंग भी किए जाने के दिए निर्देश
** निर्माण कार्य 02 सप्ताह में होगा पूर्ण, फर्नीचर हेतु प्रस्ताव तत्काल भिजवाए जाने के दिए निर्देश
आज जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने लोक निर्माण विभाग की भवन विंग द्वारा वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में निर्माणाधीन भवन के कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।
वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में निर्माणाधीन भवन 1406.74 लाख की लागत से 2245 वर्गमी0 में कार्यदायी संस्था भवन विंग, लो.नि.वि. द्वारा निर्मित किया जा रहा हैं। निर्माण कार्य 16 मार्च 2024 से प्रारम्भ हुआ है।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने सर्वप्रथम भवन के बरामदा का निरीक्षण किया गया। बरामदा में जल निकासी हेतु ड्रेनेज एवं ढलान का निर्माण किया गया है। इण्टरलॉकिंग का निरीक्षण करने पर यह देखा गया कि बिछाये गये एपेक्स का अभी और समतलीकरण किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने समुचित ढंग से बरामदे का समतलीकरण कराया जाने के निर्देश दिए ताकि जल-भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा भूतल एवं प्रथम तल पर स्थित क्लासरूम का निरीक्षण किया गया, क्लासरूम में लगायी गयी खिड़कियों को खोलने एवं बंद करने हेतु दरवाजों में हैण्डल की आवश्यकता है जिसके संबंध में उन्होंने कार्यदायी संस्था को भी निर्देशित किया कि गुणवत्तायुक्त हैंडल लगाए जाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने प्रथम तल पर स्थित शौचालय का भी निरीक्षण किया और दिव्यांग बालिकाओं के लिये प्रथम तल पर आने एवं शौचालय की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की, अधिशासी अभियंता श्री दीपांकर चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम तल पर दिव्यांग बालिकाओं को आने के लिये रैम्प की व्यवस्था है एवं दिव्यांग शौचालय का अवलोकन कराया गया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन को नमी एवं दीमक से बचाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसके संबंध में अवगत कराया गया कि वॉटर प्रूफिंग की गयी है एवं दीमक से बचाव हेतु एंटी टरमाईट का प्रयोग किया गया है। निरीक्षण के दौरान वर्षा जल संचयन हेतु वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की,अवगत कराया गया कि भवन में 02 रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण प्रस्तावित किया गया है,परन्तु रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये गये कि शीघ्र अति शीघ्र रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण पूर्ण कराया जाये।
इसके अतिरिक्त भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के चारों ओर बिछाई जा रही सी.सी. के साथ कि सीसी के किनारे इण्टरलॉकिंग भी किया जाये ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकें। निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भवन की एंट्री ही उसकी पहचान है। मुख्य द्वार को और अधिक आकर्षक, सुंदर एवं बेटियों के अनुकूल बनाया जाए। प्रवेश द्वार पर पेंटिंग कार्य करते हुए प्रवेश द्वार को और आकर्षक बनाए जाने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री दीपांकर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना को 02 जुलाई 2026 तक पूर्ण करना था। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि 10 से 15 दिवस में कार्य निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।जिलाधिकारी ने निर्देश कि वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है, और आगामी 04 से 05 दिनों तक बारिश होने की संभावना है, जिसके दृष्टिगत भवन के आंतरिक भाग का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाये ताकि कार्य की प्रगति प्रभावित न हो।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबध्ं में निर्देश दिये कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए ।
निरीक्षण के समय संयुक्त निदेशक, प्राविधिक शिक्षा श्री संदीप कुमार सिंह, कार्यदायी एजेन्सी भवन विंग, लो.नि.वि. के अधिशासी अभियन्ता, दीपांकर चौधरी एवं प्रधानाचार्य वीरांगना झलकारी बाई राजकीय महिला पॉलीटेक्निक श्री प्रदीप उपस्थित रहे।
————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

