• Mon. Sep 28th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

राइज इन्क्यूबेशन सेंटर में 8वें बैच के स्टार्टअप्स की स्क्रीनिंग सम्पन्न*

ByBKT News24

Sep 28, 2026

राइज इन्क्यूबेशन सेंटर में 8वें बैच के स्टार्टअप्स की स्क्रीनिंग सम्पन्न*
——————
झांसी। राइज इन्क्यूबेशन सेंटर, झांसी में आज 8वें बैच के लिए स्टार्टअप्स की स्क्रीनिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त/सीईओ, झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री अन्ना सुदन ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया में सहभागिता की और प्रतिभागी स्टार्टअप्स के पिच प्रस्तुतिकरण देखी।
स्क्रीनिंग के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे स्टार्टअप्स ने अपने बिजनेस आइडिया, उत्पाद, सेवाओं और भविष्य की योजनाओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें Prakriti Path, Glow of Bharat, ReVastra, Zapak, Auray Naturals सहित अन्य स्टार्टअप्स शामिल रहे।
नगर आयुक्त ने स्टार्टअप संस्थापकों से संवाद करते हुए उनके विचारों और बिजनेस मॉडल को समझा तथा उन्हें निरंतर नवाचार, बेहतर क्रियान्वयन और अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
राइज इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा बुंदेलखंड क्षेत्र के स्टार्टअप्स को 9 माह की निःशुल्क इन्क्यूबेशन सुविधा प्रदान की जाती है। वहीं, महिला संस्थापकों, दिव्यांग (Persons with Disabilities) संस्थापकों तथा छात्र संस्थापकों द्वारा संचालित स्टार्टअप्स को उनकी आवश्यकता के अनुसार 12 माह तक की निःशुल्क इन्क्यूबेशन सुविधा प्रदान की जाती है।
इस पहल का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के उद्यमियों को अपने स्टार्टअप को विकसित करने के लिए पर्याप्त समय, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। इन्क्यूबेशन के दौरान स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, नेटवर्किंग, क्षमता निर्माण तथा अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है।
8वें बैच की स्क्रीनिंग के दौरान श्री राहुल कुमार यादव, ACEO, झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड; श्री अमित सिंह, Director, RISE Incubation Centre; श्री सी.के. तिवारी, Founder of Incubation Masters, सहित RISE की टीम एवं झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम उपस्थित रही। सभी सदस्यों ने स्क्रीनिंग समिति के सदस्य के रूप में प्रतिभागी स्टार्टअप्स के पिच का मूल्यांकन किया।
RISE इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देना तथा स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को अपने व्यावसायिक विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम उपलब्ध कराना है। 8वें बैच के माध्यम से नए एवं संभावनाशील स्टार्टअप्स को अपने विचारों को व्यवसाय के रूप में विकसित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
—————
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।