जनपद में पूज्य महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
** जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में सफाई कर्मचारियों के साथ किया ध्वजारोहण
** जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पण किये
** जिलाधिकारी ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली
** जिलाधिकारी ने कारगिल युद्ध में शहीद की धर्मपत्नी को शॉल और श्रीफल देकर किया सम्मानित
** सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय एंव तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
** जिलाधिकारी ने दी समझाइश हम सरकारी सेवा में है, सेवा भाव से ही हमें काम करना चाहिए
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने प्रातः 09:00 कलेक्ट्रेट में कार्यरत सफाई कर्मचारी श्री सुरेन्द्र, श्री सूर्या, श्री राजेश कुमार के साथ ध्वजारोहण किया।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण करते हुए नवीन सभागार में उपस्थित कलेक्ट्रेट परिवार के समक्ष अपने उद्गार व्यक्त करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा कि आज भी गांधीजी के विचार प्रासंगिक हैं और रहेंगे, उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारधारा को अपनाना होगा तभी जयंती की सार्थकता सिद्ध होगी।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए जनपदवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन एवं कर्मों से जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन-दर्शन में सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, स्वदेशी और अंतिम व्यक्ति के कल्याण का विशेष महत्व था। गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का सामना किया और व्यक्ति की गरिमा के लिए संघर्ष किया। यही भावना आगे चलकर हमारे संविधान में “व्यक्ति की गरिमा” के रूप में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का अहिंसा एवं सहनशीलता का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। किसी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ क्षण स्वयं को संयमित रखना कई गंभीर परिस्थितियों को टाल सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। शास्त्री जी ने देश को यशस्वी नेतृत्व भी प्रदान किया। इसलिए देश उनका पुनः-पुनः स्मरण करता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। गाँधी जी के स्वदेशी व स्वावलम्बन के विचारों के वे वास्तविक नेता थे। उनके यशस्वी नेतृत्व में देश खाद्यान्न संकट से उबरा और वर्ष 1965 के युद्ध में भारत ने अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने ऐसा किया कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक की धर्मपत्नी को श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में उन्होंने सफाईकर्मी, श्री सुरेन्द्र श्री सूर्या, श्री राजेश कुमार सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर क्षय रोगियों को पोषक पोटली वितरित की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने समय से दवाओं का सेवन करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, अपर जिला अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री योगेश्वर सिंह, सीटीओ श्री प्रदीप कुमार, डीआइओएस श्रीमती रती वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जिला कारागार में पुरुष/महिला बंदियों तथा बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण किए बच्चों को खिलौने देते हुए उन्होंने बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जीवन के कुछ अनमोल पलों की के बारे में बताया।
जिलाधिकारी ने गांधी जयंती 02 अक्टूबर को कुष्ठ आश्रम के मरीजों में फल वितरण किए। इस अवसर पर उन्होंने कुछ आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कैंप आयोजित कर कुष्ठ रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।उन्होने कुष्ठ रोगियों में निःशुल्क दवा वितरण किया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में राजकीय सूरज प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राम धुन एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री शिवाकांत ने किया।
इस अवसर जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती पल्लवी मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी श्री प्रदीप कुमार, सीएमओ डॉ शिशिर पुरी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री योगेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, नगर मजिस्ट्रेट श्री योगेश्वर सिंह, शिक्षाविद डॉ नीति शास्त्री सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कलेक्टर परिवार के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
________________________
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

