नगर के अग्गा बाजार स्थित रामलीला मैदान में स्मृति शेष रमेश यादव दादू की पुण्य स्मृति में भजन संध्या एवं लोकगीत का कार्यक्रम संपन्न
समथर — नगर के अग्गा बाजार स्थित रामलीला मैदान में स्मृति शेष रमेश यादव दादू की पुण्य स्मृति में भजन संध्या एवं लोकगीत का कार्यक्रम संपन्न हुआ । श्री रामयश प्रचारक मंडल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बिधायक दीप नारायण सिंह यादव एवं बिशिष्ट अतिथि के रूप में दीपांकर यादव मून,देवेन्द्र सिंह दीपू कुम्हरार मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम आयोजक इंद्रजीत सिंह इन्दू यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर,पगड़ी बांधकर स्वागत अभिनंदन किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया । अतिथियों ने स्मृतिशेष रमेश दादू के व्यक्तित्व की स्मृतियों की चर्चा करते हुए उनके साहित्य और संगीत प्रेम को याद करते हुये कहा कि धार्मिक व साहित्यिक व्यक्तित्व के जीव को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया जाना अच्छे संस्कार का परिचायक है साहित्य समाज का दर्पण है । सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को समरसता का संदेश प्राप्त होता है साथ ही लोक विधाएं जीवंत बनी रहती हैं । कार्यक्रम में आगंतुक बुंदेली लोकगीत कलाकार जयसिंह राजा,रोशनी राजपूत एवं सुशीला कुशवाहा ने लोकगीतों के गायन से देर रात तक समां बांधे रखा । उनके द्वारा गाए गए गीत सबके दिलों में दादू राज कर रहे हैं,कोरी है कागज चली ना कलम आदि पर कलाकारों ने खूब बाहबाही लूटी । लोकगीतों के बीच श्रोताओं ने मंत्र मुग्ध होकर जमकर तालियां बजाईं । इस अवसर पर अन्ना तिवारी लहार हवेली,राघवेंद्र सिंह यादव कक्का,भगवत दयाल मुदगिल,श्रीकृष्ण व्यास,बल्लन गुप्ता,भोले महाराज,विशाल यादव,सूरज,प्रखर,रितिक देवांशु गुर्जर,अनुरूद्ध आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
नगर के अग्गा बाजार स्थित रामलीला मैदान में स्मृति शेष रमेश यादव दादू की पुण्य स्मृति में भजन संध्या एवं लोकगीत का कार्यक्रम संपन्न

