बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं, आर्थिक गतिविधि बढ़ाने में पर्यटन उद्योग की विशेष भूमिका:- जिलाधिकारी
** प्रदेश की वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने में बुंदेलखंड पर्यटन उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान
** जनपद में “बेड ऐंड ब्रेकफास्ट” एवं होमस्टे-नीति 2025 पर्यटन उद्योग को बढ़ाने में करेगी सहयोग
** विश्व पर्यटन दिवस-2025 के मौके पर जिलाधिकारी ने स्कूली छात्राओं को बरुआसागर किला का भ्रमण करने हेतु हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
विश्व पर्यटन दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य इस बात को प्रसारित करना एवं जागरूकता फैलाना है कि किस प्रकार पर्यटन वैश्विक रूप में सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ाने में और आपसी समझ बढ़ाने में सहायता कर सकता है।
उक्त उद्गार जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर अटल पार्क से पर्यटन स्थलों के भ्रमण हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग में छोटे-बड़े उद्योग सम्मिलित होते है। किसी भी क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाने में पर्यटन उद्योग की विशेष भूमिका है।
झाँसी मण्डल जो कि बुन्देलखण्ड के बड़े क्षेत्र को आच्छादित करता है। बुन्देलखण्ड में पर्यटन की विषद सम्भावनाएं है। बुन्देलखण्ड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं परम्पराएं, रीतिरिवाज, खान-पान आदि विरासत पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है। पर्यटन को विकसित किए जाने में युवाओं की विशेष भूमिका है। युवाओं को पर्यटन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न विद्यालयों में युवा पर्यटन क्लब की स्थापना की गयी है।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर तथा मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत स्कूली छात्राओं को बरुआसागर किले का भ्रमण कराया गया। इन छात्राओं को पर्यटन एम्बेसडर के रूप में उल्लेखीय भूमिका होगी। उक्त भ्रमण में निम्न विद्यालय की छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। पर्यटन स्थल पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
डॉ विकास वर्मा, प्राचार्य बरुआसागर द्वारा बरुआसागर किले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। श्री अनिरूद्ध रावत, लेखक द्वारा सम्पूर्ण भ्रमण का समन्वय करते हुए क्विज प्रतियोगिता कराई गयी। इससे छात्राओं को क्षेत्र और पर्यटन में अपनी भागीदारी के सम्बन्ध में जागरूकता प्रदान करने हेतु प्रेरित किया।
पर्यटन दिवस के कार्यक्रम में श्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, झाँसी द्वारा पर्यटन की महत्ता से अवगत कराते हुए बुन्देलखण्ड के पर्यटन विकास पर प्रकाश डाला गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती नीतू सिंह, अध्यापिका द्वारा सभी विद्यालयों से समन्वय स्थापित करते हुए विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट श्री प्रमोद झा , श्री आनन्द चौवे, वरिष्ठ मण्डलीय परियोजना प्रबन्धक, नेशनल हेल्थ मिशन, श्री अनिरूद्ध रावत, अध्यक्ष ट्रेवल टूर एसोसिएशन एवं अन्य अतिथिगण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे।
——————————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित