आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को श्री अयोध्या दिमाग में श्रीराम निवास में सेवा/ जनजाति क्षेत्र की संयुक्त बैठक में श्री योगेश भारद्वाज क्षेत्र सेवा संयोजक विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र/ नेपाल उपस्थित रहे। राघव कुमार सह सेवा संयोजक ने कहा कि सरस्वती संस्कार प्रभावी होने पर ही बस्ती/ गाव में परिवर्तन आयेगा। इसके लिए कार्य करना अनिवार्य है।
संस्कार केंद्र प्रभावी बनाना है।
संस्कार केन्द्र को प्रभावी बनायेगें वही संस्कार केंद्र परिणामकारी होगा।
*संस्कार केंद्र प्रभावी बनाने के लिए क्या- क्या करते हैं।
*संस्कार केंद्र 2 घंटे नियमित चलें।
*संस्कार केंद्र का संचालन समिति हो।
*संस्कार केंद्र की मासिक बैठक।
*संस्कार केंद्र का पाठयक्रम हो।
*संस्कार वर्ष भर चलें।
*संस्कार समय सारिणी हो।
*संस्कार का वार्षिक पंचाग होना चाहिए।
*संस्कार केंद्र उपस्थिति पंजी हो।
*संस्कार केंद्र का अवलोकन पंजी हो।
*संस्कार केंद्र का अभिलेख पंजी हो।
*संस्कार केंद्र पर वर्षभर पंच परिवर्तन पर चर्चा करना है।
*संस्कार केंद्र पर वन्दना,प्रार्थना,गायत्री मंत्र, तथा हनुमान चालीसा,प्रात:स्मरण, एकता मंत्र प्रतिदिन कराया जाय।
*संस्कार केंद्र पर महापुरुषों के बारे में जानकारी देना है।
*संस्कार पर भैया बहनों को गीत याद कराना है।
संस्कार केंद्र पर कहानी सुनाया जाय।
*संस्कार केंद्र बस्ती में उत्सव व जयंती बस्ती नुसार करना है।
*संस्कार केंद्र संचालक/संचालिका का प्रशिक्षण व बैठक बराबर हो।
*संस्कार केंद्र संभाल करने वाले सेवा प्रमुख निश्चित हो।
*संस्कार केंद्र पर बस्ती आधारित कार्यक्रम हो।
*संस्कार केंद्र की संचालन समिति सक्रिय रहे।
*संस्कार केंद्र पर भैया बहनों की सर्वाधिक संख्या रहनी है।
*संस्कार केंद्र पर भौतिक संसाधन चाहिये।
*संस्कार संचालिका बस्ती में 4 घर में प्रतिदिन समपर्क करना है।
*समाज में विभिन्न प्रकार के लोग है। इससे रोज किसी न किसी से समपर्क करके संस्कार केंद्र का दर्शन कराना है।
*संचालन समिति का प्रबोधन करना है।
*संस्कार केंद्र के द्वारा बस्ती में परिवर्तन आये।
*संस्कार केंद्र,संस्कार केंद्र मंदिर बनें। दर्शन करने के लिए समाज प्रतिदिन आवें।
*संस्कार केंद्र संचालक/संचालिका का दायित्व है समाज को जगाने के लिए गाव व बस्ती में कार्यक्रम करना है। इस बैठक में श्री शिव सिहं प्रदेश सेवा प्रमुख, श्री सुरेश मणि सिहं, श्री नरोत्तम मिश्रा सह जनजाति सह संयोजक तथा श्री नरसिंह नारायण सिंह, सह प्रान्त प्रमुख, आदि बैठक में उपस्थित रहे। श्री अवनी शुक्ल प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर तुलसी उद्यान अयोध्या धाम,श्री ऋषभ वाजपेयी,प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर अयोध्या तथा जिला सेवा प्रमुख उपस्थित रहे।

