• Tue. Aug 25th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जन संवाद” नव पहल, प्रदेश के अन्य जिलों में भी हो लागू: मा0 मुख्यमंत्री जी *

ByBKT News24

Jun 21, 2026

जन संवाद” नव पहल, प्रदेश के अन्य जिलों में भी हो लागू: मा0 मुख्यमंत्री जी *

*बुंदेलखंड विकास के साथ अब नई पहचान की ओर अग्रसर: मा0 मुख्यमंत्री जी*

*अवैध खनन, गौ-तस्करी, भू माफिया/शराब माफिया पर करें कड़ी कार्यवाही*

*01 से 03 वर्ष से अधिक लंबित राजस्व वादों का अभियान चलाकर निस्तारित करें*

*जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेकर जनपद में मॉडल गोशाला और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें*

*कुपोषित बच्चों के परिवार को सहभागिता योजना का लाभ दे*

*आयुष्मान योजना से इम्पैनल्ड हॉस्पिटल का भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाये*

*आपदा में यदि मकान क्षतिग्रस्त है तो उसे सीएम आवास योजना से आच्छादित किया जाए*

*पेयजल परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करने में क्वालिटी और समयबद्धता सुनिश्चित करें*

*बीडा में 200 जापानी सीईओ का होगा भ्रमण, सिंगापुर से भी आएंगे निवेशक*

*जनपद में अपराधों में कमी, महिला अपराध की रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग बढ़ाएं*

*जनपद में गठित कोर कमेटी जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी करें बैठक, जनप्रतिनिधियों की समस्या का हो समय से हो निराकरण*
————————
झांसी: आज मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आयुक्त सभागार में जनपद झाँसी के विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद के विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा करने से विकास को गति मिलती है। उन्होंने नए कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण माननीय जनप्रतिनिधियों से कराये जाने का सुझाव दिया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद झांसी के जिलाधिकारी द्वारा ‘‘जन संवाद’’ एक नई पहल को प्रदेश स्तर तक लागू किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव के समक्ष वीसी के माध्यम से जनसवांद की जानकारी दिए जाने का सुझाव दिया, ताकि अन्य जिलों में भी इस पहल को प्रारंभ कराया जा सके। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा ‘‘न्यायालय आपके द्वार’’ अंतर्गत वादों की सुनवाई भी जन संवाद के माध्यम से किए जाने की जानकारी देने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
समीक्षा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन, गौ तस्करी, भू-माफिया/शराब माफिया पर कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जहां से अवैध खनन होता है तो उसे वहीं रोका जाए, सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग पर भी कड़ा एक्शन लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है जहां खनन पॉलिसी बनाई गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां अवैध खनन किया गया वहाँ भूमि का समीप था, समतलीकरण करते हुए व्यापक वृक्षारोपण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद में एमएमआर को लेकर चिंता व्यक्त की और इसको सुधारे जाने के लिए कुपोषित बच्चों के अभिभावकों को पशुपालन विभाग की योजना सहभागिता योजना का लाभ दिए जाने का सुझाव दिया। गो आश्रय स्थल से ऐसे परिवार को एक गाय दें जिसका लालन पालन करते हुए दूध का इस्तेमाल स्वयं करें, उन्हें सरकार 1500 रुपये का भुगतान भी करेगी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों का भुगतान समय से और शत प्रतिशत हो रहा है कि जानकारी ली।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उद्यमी बनाकर आत्मनिर्भर बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने जनपद में एसपीओ द्वारा तैयार किए जा रहे हैं मिलेट्स के उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण को पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जो पट्टे दिए गए हैं, यदि उनके परिजन हैं तो उन्हें भी मुआवजा दिया जाए, इसमें किसी भी तरह की कोई भी बहानेबाजी नहीं चलेगी, उन्हें मुआवजा दें या आवास इसे सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उन्होंने बीडा में स्किलिंग के लिए भी ट्रेनिंग कराए जाने का सुझाव दिया ताकि रोजगारों को यहीं पर रोजगार मिल सके। उन्होंने बीडा में इच्छुक डेटा सेंटर की भूमि आवंटन पर सुझाव दिए की जरूरत के मुताबिक उन्हें भूमि उपलब्ध कराई जाए है। उन्होंने बीडा की समीक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें गाँव में ही प्रशिक्षण दिया जाए ताकि क्षेत्र में जो औद्योगिक इकाई स्थापित हो वहां उन्हें नौकरी मिल सके।
उन्होंने कहा कि जनपद में माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस के साथ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए पेट्रोलिंग को और बेहतर बनाते हुए अधिक से अधिक किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने फूट पैट्रोलिंग करने के भी निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने जनपद झांसी के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए सर्वप्रथम जनपद का सामान्य परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने जनपद में जनसंवाद अभिनव पहल एवं उल्लेखनीय कार्य की जानकारी देते हुए जल संरक्षण के कार्यों से लगभग 03 मीटर भू-जल बढ़ जाने की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में आगामी 02 माह में विद्युत व्यवस्था में काफी कुछ सुधार लाए जाने की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी गो स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से लगातार विकास भवन कार्यालय से निगरानी की जा रही है। उन्होंने जनपद में तुलसी खेती के विस्तार हेतु बुंदेलखंड औषधि फार्मर समिति के गठन की जानकारी दी और लगातार किसानों की संख्या में बढ़ोतरी और क्षेत्रफल तथा उत्पादन में बढ़ोतरी के अतिरिक्त किसानों को लगातार लाभ प्राप्त हो रहा है कि जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद में जलप्रबंधन, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण, आजीविका मिशन, मनरेगा योजना अंतर्गत प्रगति, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत लखपति दीदी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन नमो ड्रोन दीदी, झांसी स्मार्ट सिटी, बेसिक शिक्षा विभाग आईसीटी से प्रशिक्षण, डिजिटल स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्ट अलंकार, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना ‘‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’’ सहित राजस्व वादों के निस्तारण की संबंध में जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति ने कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में सभी परीक्षाओं सहित पुलिस परीक्षा शांतिपूर्वक सकुशल संपन्न हुई।उन्होंने मिशन शक्ति के तहत की किए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने जनपद में एंटी रोमियो स्क्वायड, हाटस्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे, ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्यवाही के अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत माफियाओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी।
बैठक में सीईओ श्री संजय खत्री ने बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बताया बीडा में औद्योगिक विकास बीडा लिख रहा भविष्य, ‘‘बीडा का वादा तेज और औद्योगिक विकास हमारा’’, भू अर्जन की जानकारी दी। उन्होंने श्रेणी -1क, श्रेणी-1ख, श्रेणी-3 की भूमि अधिकरण सम्बन्धित जानकारी दी। उन्होंने प्रस्तावित महायोजना-2045 के अतिरिक्त ऐक्टिवेशन एरिया की जानकारी देते हुए भारत सरकार के सहयोग से क्रियान्वित होने वाली परियोजनाएं एवं प्रदेश के विभागों के सहयोग से क्रियान्वित होने वाली परियोजनाएं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आवश्यक तकनीकी कार्मिकों की आवश्यकता के संबंध में भी मा0 मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया।
मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने सुझाव रखे गए, सर्वप्रथम सांसद झांसी ललितपुर, श्री अनुराग शर्मा ने एम्स और आईआईटी के लिए जगह भूमि की उपलब्धता का सुझाव दिया। विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारी छह ने मुआवजे में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। इसी क्रम में विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारिछा, विधायक मऊरानीपुर डॉ0 रश्मि आर्य, एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन, एमएलसी डा0 बाबूलाल तिवारी से भी जानकारी ली।
मेयर श्री बिहारी लाल आर्य ने जनपद में डिफेंस कॉरिडोर और बीडा के दृष्टिगत एयरपोर्ट की मांग की मांग करते हुए अनुरोध किया, उन्होंने नगर निगम में घर-घर कूड़ा कलेक्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी और राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वे में नगर की सफलता और झाँसी को नंबर एक पर लाने के प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मा0 सांसद झाँसी ललितपुर श्री अनुराग शर्मा, मेयर श्री बिहारी लाल आर्य, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री पवन गौतम, विधायक सदर श्री रवि शर्मा, विधायक बबीना श्री राजीव सिंह पारीछा, विधायक डॉ रश्मि आर्य, विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, विधान परिषद सदस्य श्री बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य श्री रामतीर्थ सिंघल, विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन, अध्यक्ष गौसेवा संस्थान श्री श्याम बिहारी गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री प्रदीप पटेल, महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री श्री अवनीश अवस्थी, एडीजी श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे, आईजी श्री आकाश कुलहरि, सीईओ बीडा श्री संजय खत्री, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री नवनीत चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति, उपाध्यक्ष जेडीए श्री हिमांशु गौतम, नगर आयुक्त सुश्री आकांक्ष राणा, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम न्याय श्री अरुण कुमार गौड़, एडीएम नमामि गंगे श्री योगेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
———————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित