• Thu. Jul 2nd, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा, कृषि विकास के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश*

ByBKT News24

Jul 2, 2026

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा, कृषि विकास के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश*
—————
विकास भवन सभागार, झाँसी में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के अंतर्गत जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा योजना से संबंधित सभी विभागों का परिचय एवं उनकी भूमिका पर चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी ने योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, सिंचाई व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, भंडारण क्षमता का विकास, किसानों को कृषि ऋण की बेहतर उपलब्धता तथा कृषि क्षेत्र में सुशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि चयनित जनपद होने के नाते झाँसी में योजना के सभी लक्ष्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाना आवश्यक है।
बैठक में उप कृषि निदेशक ने PMDDKY पोर्टल पर विभागवार अपलोड किए जा रहे Output Base Data एवं Outcome Base Data की प्रगति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित प्रारूप के अनुसार योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का नियमित अद्यतन कर रहे हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत सम्मिलित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके क्रियान्वयन एवं किसानों पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध प्रगति एवं पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि योजना के निर्धारित उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति हो सके।
—————-
सूचना विभाग झांसी द्वारा प्रसारित।