एक पेड़ मां के नाम” लगाकर बुन्देलखण्ड को बनाए हरा भरा:- उपमुख्यमंत्री जी
** आइए मिलकर कदम बढ़ाएं- माँ के नाम एक पेड़ लगाएं:- मा0 उप मुख्यमंत्री
** विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया लाभान्वित, “एक पेड़ माँ के नाम” सहजन लगाने का किया अनुरोध
आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जनपद झांसी में रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रांगण में हरित प्रदेश उत्तर प्रदेश “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का समस्त जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों संग विधिवत पूजा अर्चना करते हुए शुभारंभ किया।
बृहत् वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों सहित स्वयं सहायता समूह की 100 दीदियों सहित वृक्षारोपण किया और उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि जो पेड़ लगाया गया है वह जीवित रहे, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने जनपद में आज 01 करोड़ 03 लाख पौधों का रोपण किए जाने पर शुभकामनाएँ दीं और
सभी पौध की सुरक्षा करे जाने के भी निर्देश दिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाभियान से प्रेरित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026’ के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों,स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं उपस्थित जनमानस व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के निर्देशन में
आज प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण कर एक इतिहास रचा जा रहा है,इसमें हम सभी भागीदार बने। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे तक संपूर्ण प्रदेश में 17 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की चर्चा अभी नगर विधायक श्री रवि शर्मा द्वारा की गई,यह एक दुनिया के सामने बड़ा संकट है। भारत हर संकट का बहुत ही दृढ़ता के साथ सामना करते हुए बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने सम्पूर्ण भारतवासियों का आह्वान किया कि “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने और उसको बचाने का आह्वान किया जो एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से 2026 अब तक जितने भी वृक्षों का रोपण किया गया है, उन्हें बचाने के प्रयासों में कोई कमी नहीं आई, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाए।
ग्लोबल वार्मिंग की एक वजह यह भी है कि हमारे लोगों ने समय पर ध्यान नहीं दिया और ऐसे वृक्षों की कटान का काम शुरू कर दिया जिन्हें हमें नहीं काटना चाहिए था, उन्होंने कहा लकड़ियों के सामान बनाने में इनकी जरूरत है, हमने फलदार वृक्षों को काट डाला।हमें जो नहीं काटना चाहिए था उनको ही काट डाला इसलिए इस प्रकार की समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि आज यह अभियान बहुत सही समय पर प्रारंभ हुआ है क्योंकि अभी अभी वर्षा हो गई है, जो वृक्ष लगाने हैं। आप उन्हें संतान की तरह उसकी परवरिश करें। उन्होंने कहा, यदि कोई माँ अपने बच्चे का सही लालन पालन न करें। उसकी सेवा न करें तो क्या वह सुरक्षित रह सकता है? बच्चे की जीवन यात्रा को आगे बढ़ा सकता है,नहीं।
उन्होंने बताया कि आज हमारे गाँव और शहर में लाखों प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थी हैं। सभी आवास के लाभार्थियों एक पेड़ सहजन को मां के नाम अवश्य लगाएं और उसका लालन पालन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के लाभार्थी सहित किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे लाभार्थी सभी को एक वृक्ष लगाने और उसको अपने बच्चों की तरह परवरिश कर सुरक्षित रखने का सुझाव दिया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे प्रदेश का पहले विकास नहीं हुआ। वर्तमान में बहुत तीव्र गति से विकास हो रहा है और विकास जहां होता है वहां बड़े पैमाने पर खनन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है, वन क्षेत्र घट जाता है, जहां विकास होता है वहां वन क्षेत्र घट जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं हुआ हमारा वन क्षेत्र भी बड़ा और हमारे प्रदेश का विकास भी हो रहा है और विरासत को भी संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। पर्यावरण और जल संरक्षण करने का भी काम किया जा रहा। उन्होंने कहा, वृक्षारोपण कार्यक्रम में मेरा सौभाग्य है कि इस बार मेरी ड्यूटी झांसी के लिए लगाई गई। मुझे व्यक्तिगत तौर से बहुत खुशी हुई और जब आगे कभी कोई कार्यक्रम बनेगा तो झांसी में आकर जो पेड़ मैने लगाया है उसे अवश्य देखूँगा।
आज जो वृक्षारोपण किया जा रहा है,अगर हम समय पर पानी और खाद् ठीक प्रकार से उपलब्ध करा दें, तो हर वृक्ष आगे बढ़ सकता है। जीवित रह सकता है उसका जो लाभ है वह समाज को प्राप्त हो सकता है।उन्होंने आह्वान किया कि आज जो पौध लगेगी, उसका लाभ हमें नहीं, हमारी आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। उन्होंने खेत को सुरक्षित रखने के लिए बाढ़ पौधारोपण करते हुए लगाए जाने का सुझाव दिया, ताकि पर्यावरण के साथ साथ खेत की सुरक्षा और आमदनी दोनों में बढ़ोतरी हो।
उन्होंने बुन्देलखण्ड में नए एक्सप्रेस वे की स्वीकृति पर जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में डबल इंजन की जो सरकार है उसका सर्वाधिक फोकस बुंदेलखंड को हर प्रकार से विकास के पथ पर आगे ले जाने का है। पहले जो सरकारें थी बुन्देलखण्ड का वोट लेने के बाद बुन्देलखण्ड का विकास नहीं करती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है, बुन्देलखण्ड में अब रोजगार उपलब्ध है, अन्य के प्रदेश से आने वाले को भी यहाँ रोजगार मिल रहा है। उन्होंने किसानों को पीएम सूर्य घर का योजना का लाभ लेने का आह्वान किया, जिसके माध्यम से नलकूप संचालित होंगे और बिजली का बिल भी नहीं आएगा।
इस दौरान 110 स्वयं सहायता समूहों को 01.50 लाख रुपए की धनराशि से कुल 01 करोड़ 65 लाख का चेक एवं 277 स्वयं सहायता समूहों को 30000 रूपे की धनराशि से कुल 83.10 लाख की धनराशि का रिवॉल्विंग फंड का चेक वितरित किया। इसके अतिरिक्त 05 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई,09 सखियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तीन ग्राम प्रधान, जिन्होंने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान वृक्षारोपण महायज्ञ में उत्कृष्ट कार्य करने पर हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र श्रीवास्तव, मानवता की ओर एक कदम एवं गौरैया बचाव अभियान अध्यक्ष जन जगमोहन बड़ौनिया, लार्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज बाहर खण्डे बड़ा गेट झाँसी प्रबंधक श्री विशाल गुप्ता सहित पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों। निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों सहित तीन वन विभाग के अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण अभियान के अंतर्गत एक पौधा रोपित किया तथा इस पौधरोपण महायज्ञ के संदेश को झांसीवासियों तक पहुंचाने हेतु वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आइए, माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अवश्य लगाएँ तथा 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महा अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल जी, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के मा. सभापति (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा जी, मा. महापौर श्री बिहारी लाल आर्य जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम,विधान परिषद के मा. सदस्यगण डॉ. बाबू लाल तिवारी जी, श्री राम तीर्थ सिंघल जी, मा. विधायकगण श्री राजीव सिंह ‘पारीछा’ जी, श्री जवाहर लाल राजपूत जी, डॉ. रश्मि आर्य जी, मा. जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
“एक पेड़ माँ के नाम” बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बीबीजीटीएस मूर्ति,मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, मुख्य वन संरक्षक श्री एच वी गिरीश, बुन्देलखण्ड जोन, वन संरक्षक श्री महावीर कौलजगी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री विकास यादव, सीएमओ डॉ0 शिशिर पुरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री संतोष कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री ए के जैन, झांसी, श्री राज नारायण यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी विमलेश कुमार, श्री राजकुमार सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण, एन०जी०ओ०, स्थानीय वन्यजीव / पर्यावरण प्रेमीयों सहित सभ्रांत जनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
—————————————-
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

