• Thu. Apr 16th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जदयू महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने नियुक्त पत्र देकर रजनी को दी शुभकामनाएं

ByBKT News24

Nov 20, 2024

जनता दल यूनाइटेड की जिला मीडिया प्रभारी बनी रजनी द्विवेदी

बांदा। जनता दल यूनाइटेड महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने पार्टी की मजबूती और जन जन को पार्टी में जोड़कर पार्टी को समूचे यूपी खासकर बुंदेलखंड के बांदा में स्टैंड करने की कवायद तेज कर दी है।बुधवार को शालिनी व जेडीयू बांदा जिलाध्यक्ष उमा कांत सविता जिला महासचिव जेडीयू दिलीप गुप्ता ,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बांदा निहारिका मंगल अन्य पदाधिकारियों ने अशोक की लाट चौराहे पर जदयू की सदस्यता अभियान चलाया जिसमें पत्रकार रजनी द्विवेदी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई तो वही कु० गंगा देवी को महिला प्रकोष्ठ,मटौंध नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई वही भुवनेश्वर तिवारी को जदयू का महुवा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।