भाजपा ने संगठन पर्व की सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव कार्यशाला का किया आयोजन
ललाधाम गेस्ट हाउस अजनारी रोड़ पर सम्पन्न हुई कार्यशाला
उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व की सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव कार्यशाल लला धाम गेस्ट हाउस अजनारी रोड पर सम्पन्न की जिसके मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी विधायक प्रयागपुर रहे जिन्होंने आज जिला चुनाव अधिकारी के रूप मे आगामी मंडल अध्यक्षों के चुनाव हेतु निर्देश दिए उन्होंने बताया कि मंडल अध्यक्ष के चुनाव 2दिसंबर से 15दिसंबर तक चुनाव संपन्न कराकर नए मंडल अध्यक्ष बनाए जाने है जिसमें मंडल चुनाव अधिकारी मंडल में जाकर मंडल अध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराने जाएंगे मंडल अध्यक्ष का पैनल बनाकर जिला स्तर पर पर जमा करेंगे वह पैनल क्षेत्रीय कार्यकाल पर जाएगा जिसके बाद प्रदेश स्तर से मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए दो बार का सक्रीय सदस्य होना अनिवार्य है एवं 45वर्ष से अधिक उम्र न हो जो मंडल अध्यक्ष दो बार के मंडल अध्यक्ष है वह तीसरी बार आवेदन नहीं करेंगे क्योंकि तीसरी बार मंडल अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा जिस मंडल में 75प्रतिशत बूथ अध्यक्ष बन चुके है उन्हीं मंडलों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की मुख्य रूप से उपस्थित सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा घनश्याम अनुरागी संजीव उपाध्याय जगदीश तिवारी विवेक कुशवाहा नीरज दुबे जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव रामजी राजावत दिलीप दुबे अग्निवेश चतुर्वेदी रविंद्र प्रताप मनोज यादव वीर प्रताप सभी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।