• Sun. Mar 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

यमुना नदी को पुनर्स्थापित करने के लिए दिग्गज विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मामले को विधान सभा पटल पर रखा

ByBKT News24

Dec 18, 2024


  1. यमुना नदी को पुनर्स्थापित करने के लिए दिग्गज विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मामले को विधान सभा पटल पर रखा

 

उरई। जिले में चल रहे बालू खनन माफियाई के कारण यमुना नदी कानपुर देहात जनपद के क्षेत्र नीचे की ओर खिसकने के कारण यमुना नदी की जल धारा कालपी को छोड़ कर काफी दूर चली गई अब इसे वापस पूर्व स्थान पर लाने के चुनौतीपूर्ण मुद्दे को कालपी विधायक ने पुरजोर तरीके से उठाया है इस हेतु उन्होंने विधानसभा के सदन में जो प्रश्न उठाया है उसपर सदन में गुरुवार को चर्चा होगी।

ज्ञात हो कि प्राचीन यमुना नदी जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र की जननी है इस क्षेत्र के कई किस्से की भागीदारी यह्यमुना नदी , किंतु सीमा से सटे जनपद कानपुर देहात के क्षेत्र में यमुना नदी से विगत कई वर्षों से बालू का खनन हो रहा है इस कारण कानपुर देहात क्षेत्र में यमुना के किनारे काफी नीचे हो गए है , यही वजह है कि यमुना नदी जालौन जनपद के कालपी क्षेत्र को छोड़कर कानपुर देहात के इलाके में खिसक गई है तथा कालपी के घाट ओर नदी के किनारे पूरे तरह से सूखे पड़े हैं। प्रकृति के इस विनाशकारी बदलाव के चलते जनपद के ख़ासतौर पर कालपी क्षेत्र में यमुना नदी के चले जाने से भारी चिंता उत्पन्न हो गयी है । इसे देखते हुए कालपी के अनुभवी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुद्दे को पूरी गम्भीरता से लेकर प्रदेश की विधानसभा में इस वाबत एक प्रश्न डाला है जिस पर गुरुवार को चर्चा होगी तथा सदन में सरकार अपना पक्ष रखेगी। इस कदम से कालपी को यमुना का पानी पुनः प्राप्त हो सकता है।