भाजपा की कोंच नगर अध्यक्ष बनी अंजू अग्रवाल
2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत और गतिशील बनायेंगे – अंजू अग्रवाल
रिपोर्ट – संजय गोस्वामी
*कोंच(जालौन)* काफी लम्बे इंतजार के बाद आज भाजपा संगठन के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव अधिकारी डा महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर जिला चुनाव अधिकारी सुभाष त्रिपाठी ने जिले के सभी मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर लिस्ट जारी कर दी है जिनमे भारतीय जनता पार्टी के कोंच नगर अध्यक्ष पद पर पार्टी मे काफी समय अपनी सेवाये दे रही श्री मति अंजू अग्रवाल को महत्व पूर्ण संगठन की जुम्मेदारी दी है इस पार्टी की घोषणा से कोंच भाजपा संगठन से जुड़े नेता और कार्य कर्ता खुश दिखे भाजपा के निर्वतमान नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया एडवोकेट शम्भू दयाल स्वर्णकार राकेश वर्मा अवध यादव राजेश्वरी यादव बादाम सिंह कुशवाहा सभासद रवि कांत कुशवाहा सभासद मनोज गुप्ता मोर राम प्रकाश यादव विनोद सिंह गुर्जर मयंक मोहन गुप्ता प्रदीप वर्मा बाबुराम पाल सभासद राहुल वर्मा सभासद अशोक गुर्जर सभासद सीमा देवी सभासद अनिल वर्मा सभासद दंगल सिंह यादव सभासद गोरव् तिवारी सभासद नरेश कुशवाहा नरेश वर्मा आदि ने खुशी जताई है।
जो दायित्व मिला उसको अच्छे से निर्वाहन करूँगी -अंजू अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त नगर अध्यक्षा श्री मति अंजू अग्रवाल ने दूरभाष पर बताया है की पार्टी ने उन्हे नगर भाजपा की कमान दी है उस पर वह खरी उतरेगी और नगर मे भाजपा संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिये कड़ी मेहनत करेगी उन्होंने कहा की उनकी पहली प्राथमिकता है की पार्टी कार्यकर्ताओ का सम्मान हो और पार्टी के कार्यकर्ताओ के सम्मान मे कोई कमी नही आने देंगे