• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

उपजिलाधिकारी गरौठा अतिवर्षा से प्रभावित लोगों के बीच पहुँचे

ByBKT News24

Sep 17, 2024


संवाददाता- आयुष त्रिपाठी

गरौठा (झांसी)। पिछले हफ्ते हुई लगातार बारिश के कारण किसानों की उड़द,तिल,मूंग और मूंगफली की फसलें खराब हो गई हैं। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर गरौठा अवनीश कुमार तिवारी ने मंगलवार 17 सितंबर को प्रभावित गांव घटियारी सहित कई गावों का दौरा कर फसलों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान किसानों ने बताया कि उन्होंने फसल बीमा कंपनियों को फसल नुकसान की जानकारी दी थी। लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। बारिश के चलते फसलें पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। डिप्टी कलेक्टर गरौठा ने किसानों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना व उनके खेतों में हुए जलभराव का अवलोकन किया।

डिप्टी कलेक्टर गरौठा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसके अलावा उन्होंने ज्यादा बारिश से हुए अन्य नुकसान का जायजा लिया। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि तहसील के अधिकारियों द्वारा निरंतर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। तहसील की टीमों द्वारा लगातार सर्वे भी किया जा रहा है। वहीं अधिक वर्षा से हुई हानि का मुआवजा दिया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम इसके लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। इसके अलावा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहानि,पशुहानि,फसल क्षति एवं मकान क्षति होने पर सहायता धनराशि प्रदान की जा रही है। डिप्टी कलेक्टर ने ग्रामीणों को पूर्ण आश्वासन दिया है कि उनकी सभी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रभावित लोगों को नियमानुसार सहायता धनराशि दी जाएगी। वहीं डिप्टी कलेक्टर ने किसानों को अवगत कराया कि उनके द्वारा कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है। जिसमे कृषि विभाग के कर्मचारी और लेखपाल संयुक्त रूप से भूमि/गाटा संख्या का सर्वे करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार गरौठा मदन मोहन गुप्ता सहित तहसील के कई अधिकारी मौजूद रहे।


error: Content is protected !!