• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद् के स्थापना दिवस अवसर पर ब्रह्म संगोष्ठी एवं सहभोज का हुआ आयोजन

ByBKT News24

Jan 16, 2025


पांच ब्रह्म विभूतियों का हुआ सम्मान

झांसी। आज मुरली मनोहर मंदिर बड़ा बाजार झांसी के सनातन शिक्षा वाचनालय में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद् की स्थापना दिवस के अवसर पर ब्रह्म संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह व खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित वेद मत्रों एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि यह परिषद् रजिस्टर संस्था है। इस संस्था का 35 साल पुराना रजिस्ट्रेशन है। यह दुनिया के 35 देश में कार्य कर रही है। प्रवासियों का भी सहयोग में इस परिषद् का विशेष रूप से सहयोग रहा है। प्रयागराज कुंभ में भी अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण परिषद का कैंप हमेशा की भांति इस वर्ष भी लगा है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संस्कृति संरक्षण समिति के अध्यक्ष आचार्य डॉ हरिपति सहाय कौशिक ने खिचड़ी भोज एवं मकर संक्रांति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उत्तरायण सूर्य और वेद मत्रों की जानकारी पर विस्तृत प्रकाश डाला।राजकीय इंटर कॉलेज झांसी के उप प्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य ने अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा जब शिक्षा एक ऐसा धन है जिसे कोई नहीं छिना सकता। इसलिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अध्यक्षता कर रहे बसंत विष्णु गोलवलकर ने कहा कि जो भी संस्कृत का ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। वह मुरली मनोहर मंदिर में निशुल्क संस्कृत का ज्ञान प्राप्त कर सकते है। उनका मानना है कि सभी लोग संस्कृत सीखें संस्कृत सबसे प्राचीन भाषा है। इसे संस्कृत का उत्थान एवं प्रचार प्रसार होगा। पं गिरिश मिश्रा ने मुरली मनोहर मंदिर में संस्कृत सीखाने के लिए व्यवस्थाओं में सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया।पं शीतल प्रसाद तिवारी ने कहा कि सभी ब्राह्मण समाज के प्रति सहयोग एवं समर्पण का भाव रखें। इससे समाज में उत्थान निश्चित संभव हो सके।उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बर्थडे ने सभी स्वजातीय बंधु का सहयोग करने पर विस्तृत चर्चा की। आलोक शांडिल्य जी के पुत्र ने देश में यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर आईएएस विशेष स्थान प्राप्त कर झांसी एवं समाज को गोरवान्वित किया है। इनके बालक को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। शीतल प्रसाद तिवारी जी को समाज एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सम्मानित किया गया। जयप्रकाश तिवारी को समाज सेवा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। राजेश बिरथरे जी व्यापार के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशीष नायक, रमाकांत, शुभ चतुर्वेदी, हर्षल गोलवलकर, वेदांत गोलवलकर, पुरुषोत्तम सरवरिया, सुरेंद्र पाठक, गोपालाचार्य,राहुल तिवारी, सूरज तिवारी, गिरीश मिश्रा, उमाशंकर दुबे, राजू उदैनिया, रामकुमार तिवारी, शुभम् ,अजय, मनोज रिछारिया, विनायक,राजेंद्र, तेजस, सुधांशु, संजय सुनील महेंद्र, आशीष, केके, दीपक मिश्रा, प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन सिया शरण चतुर्वेदी में एवं आभार संजीव तिवारी ने व्यक्त किया।


error: Content is protected !!