• Sun. Mar 1st, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

समाजसेवी शाहबाज खान भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत 

ByBKT News24

Jan 21, 2025


ठाणे। राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि एवं यात्रा के दौरान होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने वाली देश की एकमात्र संस्था भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने ठाणे , महाराष्ट्र के युवा समाजसेवी पं. गोविंदा कुमार शर्मा की रेल सेवा के क्षेत्र में रुचि को देखते हुए समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया है । उनके मित्रों , महाराष्ट्र वासियों एवं शुभचिंतकों ने श्री शर्मा को बधाई देते हुए रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान तथा सुविधाओं में वृद्धि की अपेक्षा की है। मनोनयन पर समिति का धन्यवाद करते हुए गोविंदा कुमार शर्मा ने कहा कि वह क्षेत्र में रेल यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि हेतु एवं रेल यात्रियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।