• Tue. Oct 7th, 2025

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

जीतेंद्र सोनी “जीतू” पुनः एक बार सर्वसहमति से उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनाये गए

ByBKT News24

Feb 1, 2025


झांसी। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लखनऊ में आयोजित सयुंक्त प्रेस वार्ता में उपस्तिथ प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम तीरथ सिंघल ने बताया कि प्रदेश संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की बैठक 8 दिसंबर को कानपुर में संपन्न हुई जिसमें प्रदेश युवा पदाधिकारी का मनोनयन करने का प्रस्ताव पारित हुआ था जिसके उपरांत प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश युवा अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सोनी “जीतू” (झांसी ) युवा महामंत्री योगेंद्र सिंह (लखनऊ) संत मिश्रा (कानपुर) राजू छाबड़ा(गाजियाबाद ) एवं युवा कोषाध्यक्ष पर संतोष अग्रहरि (जौनपुर ) को मनोनीत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी क़ो माला पहना कर बधाई देते हुए बताया कि पिछले कार्यकाल में लगभग 50 जिलों में स्वयं जाकर जिस तरह से युवा व्यापार मंडल को मजबूत करने का कार्य जीतू सोनी जी ने किया है वह बहुत ही सराहनीय रहा उनके कुशल नेतृत्व सरल स्वभाव की प्रसंशा की और उन्हें पुनः संगठन क़ो मजबूत रखने के लिए निर्देशित भी किया। युवा अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी जीतू के झांसी आगमन पर व्यापारियों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया साथ सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की उपस्थित व्यापारियों में अशोक जैन मण्डल चैयरमेन,प्रदीप त्रिपाठी जिलाचैयरमेन, अनुज मुड़िया महानगर महामंत्री, अरुण राय,अशोक अग्रवाल महानगर वरिष्ठ उपाध्याय, राकेश निगम महानगर उपाध्यक्ष, मनोज रेजा महानगर अध्यक्ष, अरविंद तिवारी काजू महाराज, उमर सिद्दीकी, सुरेश साहू, मनीष गिरी, संजू मर,महेंद्र गुप्ता,बलवीर कुशवाहा अनूप जैन जिवेन्द्र मिश्रा, अशोक साहू,प्रभात सोनी, सचिन पटवा, रमाकांत सोनी, चंदन सोनी, अनिल कुशवाहा, आदि व्यापारी गढ़ उपस्थित रहे।


error: Content is protected !!