पूजा पंडालों में लगाये कैमरे, अग्निशमन यंत्र रखें जरूर
— दुर्गा उत्सव महासमिति ने की सभी कमेटी के साथ बैठक
– नगर मजिस्ट्रेट ने सभी विभागों के प्रमुखों को दिया व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश
झांसी। दुर्गा उत्सव महासमिति ने समस्त दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की, कि वह अपने पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाये। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र भी रखे। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी विभागों के प्रमुखों को दिया व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश महासमिति ने सभी दुर्गा उत्सव समितियों से प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। महासमिति के सभी सदस्य विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहेंगे।
श्री सिद्धेश्वर मंदिर में में हुई बैठक में महासमिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी, महामंत्री विनोद अवस्थी, शोभायात्रा संयोजक पीयूष रावतआचर्या ,राजीव पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि पंडाल परिसर में जुआ, मादक पदार्थ का सेवन अन्य गतिविधिया होने पर दुर्गा उत्सव महासमिति व जिला प्रशासन अगले वर्ष उस समिति को रजिस्टर्ड नहीं करेगा और न ही उसको प्रतिमा की स्थापना करने दी जाएगी। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे 9 दिन तक अनिवार्य रूप से लगाये जाये। समस्त दुर्गा उत्सव समितियों को एक रोस्टर रजिस्टर बनाना होगा। जिसे पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक रात्रि गश्त के दौरान देखेंगी। समस्त दुर्गा उत्सव समिति पंडालों में अग्निशमन यंत्र जरूर रखे। डीजे संचालकों को भी अवगत कराया जाता है, कि डीजे मानक अनुसार ही बजाये। पदाधिकारियों ने बताया कि महासमिति के समस्त सदस्य विभिन्न दुर्गा पंडाल समितियां की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय हाजिर रहेगे। जो भी दुर्गा उत्सव समिति परंपरागत संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का इस्तेमाल करेगी, उन समितियां को महासमिति द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि झांसी स्मार्ट सिटी है। प्रशासन से मांग है की कि प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा मार्गों को दुरस्त किया जाये। बिजली के लटकते तारों को ठीक किया जाये। साथ ही दुर्गा उत्सव दौरान बिजली की कटौती न हो। सभी मंदिरों व पूजा पंडालों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो। दशहरा पर शोभा यात्रा को देखने के लिए लाखों लोग उमड़ते हैं। ऐसे में नगर निगम सीसीटीवी कैमरे लगवाये और एलसीडी टीवी पर लाइव प्रसारण कराये। मानिक चौक, गंधीगर का टपरा, बड़ा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त हो। सभी प्रतिमा विसर्जन कुंड व जलाशयों की साफ सफाई समय से करा ली। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, रवीश त्रिपाठी,आलोक चतुर्वेदी, पीयूष नायक,अमित चिरवारिया,अभिषेक , पवन गुप्ता, पुरुकेश अमरया,अलोक सैंडेलिय,संजय छत्रसाल खटीक, प्रभात शर्मा, एडवोकेट समीर तिवारी, पंकज ढिलवालरे,आनंद रवि गार्डन,डीके दुबे,विकास अवस्थी ,भूपेंद्र रायकवार आदि उपस्थित रहे। सभी का आभार शोभा यात्रा संयोजक पीयूष रावत ने किया।