मोंठ किला मैदान में 26 अक्टूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर दंगल में देश के नामी गिरामी पहलवान लेंगे भाग

सांस्कृतिक,राई नृत्य,बुंदेली लोकगीतों की गूँज इस दिन गूँजेगी प्रदेश में-जवाहरलाल राजपूत
गुरसरांय(झांसी)। गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती समारोह पर 26 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र का केंद्र बिंदु मोंठ किले के मैदान में विशाल दंगल आयोजित किया जावेगा। जिसमें देश के कोने-कोने ख्याति प्राप्त पहलवान कुश्ती में अपने अपने दावँ पेंच अजमाकर भारत देश का प्राचीन खेल कुश्ती को आने वाली युवा पीढ़ी के लिए खेल कूंद का हुनर से वाकिफ कराकर खेल के प्रति रुचि विकसित करेगे। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र से गरौठा समथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहरलाल राजपूत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को ऐतिहासिक और देश की माटी से लेकर विशेषत: बुंदेलखंड में उनकी जयंती एक यादगार हमेशा रहे को लेकर बुंदेलखंड की माटी में जन्मे विभिन्न कलाकार जो प्रदेश और देश में अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर संगीत और बुंदेली भाषा को संजोय लोकगीत,बुंदेली राई से लेकर कवियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अम्बर भी उपस्थित जहाँ होगी वही बुंदेलखंड क्षेत्र की लोकगीत गायको से लेकर बुंदेलखंड का सुप्रसिद्ध राई नृत्य का आयोजन प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जावेगा। 26 अक्टूबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को खास बनाने के लिए आज गुरसरांय में भाजपा कार्यालय पर बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल राजपूत जहां मौजूद रहे वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई,वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचन्द्र जैन,मुन्नी दाऊ,खन्ना त्रिपाठी,मोहनीश अग्रवाल,कमलेश द्विवेदी,लक्ष्मण सिंह अस्ता,विधानसभा भाजपा कार्यालय प्रभारी जितेन्द्र कुशवाहा,पार्षद राजू वाला,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव, विजय सिंह अस्ता,रामजी सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व गुरसरांय नगर से लेकर गुरसरांय-गरौठा क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीण युवक बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान अपने संक्षिप्त उद्बोधन में विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा की मेरा प्रयास होगा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर युवाओं को अपने देश से लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र की संस्कृति संगीत से लेकर खेलकूदों के प्रति युवाओं को निखारने का मौका मिले ताकि पूरे क्षेत्र के युवा व कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से देश में बुंदेलखंड का नाम गौरवान्वित कर सकें।
