• Fri. Feb 27th, 2026

BKT News24

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें, BKT News24

सुश्री आशा मालवीय, नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम साहस का संदेश लेकर साइकिल यात्रा कर पहुंची झांसी,जिलाधिकारी ने किया अभिनंदन

ByBKT News24

Feb 26, 2026


सुश्री आशा मालवीय, नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम साहस का संदेश लेकर साइकिल यात्रा कर पहुंची झांसी,जिलाधिकारी ने किया अभिनंदन

** जनपद पहुंचने पर जिलाधिकारी ने किया पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली हैं। जयपुर से शुरू हुई उनकी यात्रा गुजरात होते हुए कन्याकुमारी तक जाएगी। झाॅसा पहुंचने तक वह लगभग 3200 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी
हैं।
कलेक्ट्रेट चैंबर में जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने आशा मालवीय का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहसिक प्रयास की सराहना करते वे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति यदि संकल्प ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है और सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर डीएम ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी यात्रा हमारे युवाओं को आगे बढ़ने और दुनिया को वैसे ही देखने के लिए प्रेरित करें करती है जैसा आप चाहते हैं।आपके भविष्य के प्रयासों के लिए साहस और धीरज चाहिए और आपकी युवा पीढ़ी, आपको और भी ज्यादा शांति और शांति की अवसर दें।
सुश्री आशा मालवीय ने बताया कि उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में पीजी किया है और वह लंबे समय से युवाओं, विशेषकर महिलाओं को फिटनेस और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।
कठिन मौसम और लंबी दूरी जैसी चुनौतियों के बावजूद आशा का उत्साह बरकरार है। झाॅसी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुश्री आशा का कहना है, यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी न्याय श्री अरुण कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
————————————–

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित