निजी अस्पतालों का होगा औचक निरीक्षण:-सीडीओ
** बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नीयमावली-2016 का करना होगा साक्षर अनुपालन अन्यथा जारी होगा नोटिस
** बायोमेडिकल वेस्ट का प्रापर निस्तारण करने पर होगी नजर, वेस्ट का निपटान प्लांट पर ही किया का होगा सत्यापन
** अस्पतालों एवं विद्यालयों के निकटवर्ती सड़क किनारे साइलेंस जोन घोषित, बोर्ड लगाए जाने पर किया संतोष व्यक्त
आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में पर्यावरण संबंधित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद में पर्यावरण सुधार लाए जाने के उद्देश्य से अस्पतालों एवं विद्यालयों विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने स्कूल, कॉलेज एंव अस्पतालों के निकटवर्ती सड़क किनारे साइलेंस जोन घोषित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।
जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जलवायु को शुद्ध बनाए रखने के लिए जनपद में संचालित स्टोन क्रेशर द्वारा स्टोन क्रेशर प्रक्रिया से जनित धूल की रोकथाम हेतु एंटी-स्मॉग गन एवं केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित न किए जाने पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय जांच समिति गठित करते हुए स्टोन क्रेशर इकाइयों पर जाकर निरीक्षण करने और गाइडलाइन का अक्षरस: अनुपालन कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि एंटी स्मॉग गन नहीं है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में सरकारी/निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमावली 2016 द्वारा जारी मानकों का पालन कराया जाना सुनिश्चित कराते हुए नियमतः निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बार कोड वाली पॉलीथिन थैले में ही बायोबेस्ट प्लांट में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में रजिस्टर्ड लैब सहित सभी नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया जाए और नियमतया यदि बायोमेडिकल वेस्ट का सही उठान व निस्तारण नहीं किया जाता है, तो नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में सीडीओ ने प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने नगरपालिका परिषद मऊरानीपुर,समथर चिरगाॅव,गुरसराय, बरुआसागर सहित नगर पंचायत मोंठ, एरच, बड़ागांव, गरौठा, टोड़ीफतेहपुर, रानीपुर एवं कटेरा में किए जा रहे कार्य की जानकारी ली।
बैठक में एसडीओ मऊरानीपुर श्री संतोष कुमार बैठक का संचालन करते हुए प्रत्येक बिंदु पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी।
इस अवसर पर एसडीओ झांसी श्री अशोक कुमार जैन,अपर नगर आयुक्त श्री राहुल कुमार यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ0अंशुमान तिवारी,क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री इमरान अली, डीपीओ नमामि गंगे श्री आयुष भारती सहित कृषि विभाग, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
———————————
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित
