माह में शून्य फैमिली आईडी पर बीडीओ मोंठ,मऊरानीपुर सहित 12 फैमिली आईडी करने पर बीडीओ बामौर को दिया शो-काॅज नोटिस
** सीएम डैश बोर्ड में जननी सुरक्षा योजना में 02 अंक प्राप्त कर डी श्रेणी मिलने पर की नाराजगी व्यक्त
** मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत असंतोषजनक प्रगति पर समस्त बीडीओ को लगाई फटकार
** बीडीओ बामौर,गुरसंराय मऊरानीपुर को शत प्रतिशत आवास निर्माण कराए जाने के दिए निर्देश
** सीएम डैश बोर्ड में जनपद की ऑल ओवर 45वीं रैंक, विकास कार्यों में मिली 24 रैंक,सीडीओ ने दिए सुधार लाए जाने के निर्देश
** समस्त विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष गुणात्मक प्रगति लाते हुए सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग बेहतर बनाएं
** योजना का लक्ष्य पूरा करते हुये अधिकारी पोर्टल का स्वयं अवलोकन करे ताकि सही डाटा अपलोड हो
मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने सीएम डैश बोर्ड विकास कार्यों की जिला अनुश्रवण पुस्तिका की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में 24 रैंक एंव जनपद की ऑल ओवर 45 वीं रैंकिंग होने पर अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए सी,डी ग्रेड प्राप्त करने वाले विभागीय अधिकारियों को फटकारते हुए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष रुचि लेकर कार्य करने का सुझाव दिया ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित अधिकारियो के साथ बैठक में विकास कार्यों से संबंधित प्रपत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे विभाग जिन्हें सी एंव डी ग्रेड प्राप्त हुआ है, यदि व्यक्तिगत रुचि लें तो विभाग की रैंकिंग में सुधार लाया जा सकता हैं,ऐसे विभाग अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वह उनका लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा ऐसे विभाग जहां पोर्टल पर रेगुलर फीडिंग की जाती है, वहां अधिकारी स्वयं पोर्टल का निरीक्षण करते हुए फीडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि सभी पैरामीटर में रैंकिंग सुधारी जा सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय प्रपत्रों का संवेदनशील होकर अध्ययन करें। इसके अतिरिक्त विभागीय पोर्टल पर सूचनाओं को अपलोड करने से पूर्व सत्यापन करना अवश्य सुनिश्चित करें।
विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पुस्तिका की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने फैमिली आईडी में 04 अंक प्राप्त करते हुए सी-श्रेणी आने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने माह में शून्य फैमिली आईडी पर बीडीओ मोंठ,मऊरानीपुर एंव 12 आईडी बनाने पर बीडीओ बामौर को शो-काॅस नोटिस जारी किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष जल्द से जल्द शत प्रतिशत फैमिली आईडी बनाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 04 अंक प्राप्त कर “सी-रैंक” मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विकास खण्डवार आवास निर्माण की समीक्षा की, उन्होंने मुख्यमंत्री आवास निर्माण में असंतोषजनक प्रगति होने पर ब्लाक मऊरानीपुर में 736, गुरसंराय 256, बामौर 239 एंव बबीना में 136 अपूर्ण आवासों को जल्द से जल्द बनवाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित खंडविकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित सचिवों से जल्द से जल्द क्षेत्र भ्रमण कर आवासों का शत प्रतिशत निर्माण कराया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना में जनपद की डी-रैंक प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त की, 18856 संस्थागत प्रसव के सापेक्ष मात्र 22.86% का ही भुगतान किया गया शेष का भुगतान लंबित है।उन्होंने जल्द से जल्द भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए।
सीडीओ द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैकिंग में सुधार लाये जाने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विभाग को योजनान्तर्गत जो भी लक्ष्य प्राप्त हों उनको गंभीरता से लेते हुये पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कार्य में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि समस्या को दूर किया जा सके जिससे योजना की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर डाटा मिलान करते हुये अपने विभागीय पोर्टल पर विभागीय अधिकारी के निर्देशन में अपडेट करना सुनिश्चित किया जाये। कार्मिक विभाग के शासनादेश अंतर्गत विभाग की विशेष कार्य प्रकृति के अनुसार 25 अंक सीएम डैशबोर्ड पर संबंधित अधिकारी के प्रदर्शन के अनुसार आगणित किए जाएंगे जिसका प्रयोग मैरिट बेस्ट ऑनलाइन स्थानांतरण में किया जाएगा।
विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर जनपद के विभिन्न विभागों की योजना अंतर्गत प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ऐसे विभागों को टारगेट किया जिनकी जनपद में रैंकिंग बी,सी,डी श्रेणी में हैं। उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी जो नोडल अधिकारी भी हैं अपने माह के लक्ष्य के दृष्टिगत कार्य करते हुए डाटा डैशबोर्ड पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें ताकि रैकिंग को बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं में कोई भी आवेदन लंबित न रहे समस्त प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए।
बैठक में सीडीओ ने अपना मंतव्य स्पष्ट करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पोर्टल को नियमित देखना सुनिश्चित करें ताकि योजना अंतर्गत प्रगति में सुधार लाया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देशित किया की रैंकिंग में सुधार लाए जाने के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में इस डीएसटीओ डॉ0 अर्चना सिंह, पीडी डीआरडीए श्री राजेश कुमार, डीसी एनआरएलएम श्री सुनील कुमार सिंह, डीपीओ श्री सुरेंद्र कुमार पटेल, डीआईओएस श्रीमती रति वर्मा, एडीएसटीओ श्री केबी गुप्ता सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
——————————————–
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित

