समथर (झांसी)- समथर थाना क्षेत्र के बसोबई नहर से पूंछ रोड की तरफ जाने बाले मार्ग पर नहर के किनारे आज दोपहर एक दम्पति अवधेश गोस्वामी व पत्नी गुड्डी देवी निवासी मुहल्ला तला कस्बा थाना पूंछ का अज्ञात कारणों से गला कटा लहुलुहान अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही समथर थाना प्रभारी अतुल कुमार राजपूत पुलिस दल वल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंचें। जांच करने पर दम्पत्ति अवधेश व पत्नी गुड्डी देवी दोनों घायल अवस्था में पाये गये। समथर थाना पुलिस ने शीघ्र दोनों को ऐंबूलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ भेजा गया। जहां से उन्हें मेडिकल झांसी रिफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया दोनों सकुशल है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल रिफर कर दिया गया।

